Spider-Man Brand New Day Trailer: ‘स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे’ का धमाका; ट्रेलर ने बना डाला यह बड़ा रिकॉर्ड
Spider Man Brand New Day Official Trailer: हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया और अब इसने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना लिया है।
विस्तार
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ट्रेलर 18 मार्च को रिलीज हुआ था और रिलीज के बाद से ही इसे दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और अब इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जानिए क्या है रिकॉर्ड।
ट्रेलर ने बनाया ये रिकॉर्ड
दरअसल, टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर ने कुछ ही दिनों में 1 बिलियन (100 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। यह ऐसा करने वाला पहला फिल्म ट्रेलर बन गया है, जिसने इतनी बड़ा मुकाम हासिल किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर 18 मार्च को रिलीज हुआ था और रिलीज के बाद से ही इसे दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। पहले 24 घंटों में ही करोड़ों व्यूज मिल गए थे और सिर्फ कुछ दिनों में यह 1 बिलियन के पार पहुंच गया।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन के रोल में नजर आएंगे। कहानी ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ के बाद की है, जहां दुनिया उसकी पहचान भूल चुकी है और वह अकेले ही न्यूयॉर्क की रक्षा कर रहा है।
ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन के साथ नई चुनौतियों और खतरनाक विलेन की झलक भी देखने को मिली है। साथ ही, इसमें जेंडाया भी एमजे के किरदार में नजर आएंगी, हालांकि इस बार उनका रोल थोड़ा अलग बताया जा रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज 18 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, और मार्क रफ्लो ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इसका निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है।