फिटनेस यूट्यूबर जेफ निपर्ड की मंगेतर का निधन, 36 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; मौत का कारण नहीं आया सामने
Bodybuilder Jeff Nippard Fiancee Passed Away: बॉडीबिल्डर और मशहूर यूट्यूबर जेफ निपर्ड पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यूट्यूबर की मंगेतर का अचानक निधन हो गया है। इस बात की जानकारी करीबी लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
विस्तार
यूट्यूब पर जेफ निपर्ड अपनी फिटनेस वीडियो के लिए मशहूर रहे, उनके मिलियन में फॉलोअर्स हैं। हाल ही में जेफ निपर्ड की मंगेतर डॉ. स्टेफनी बटरमोर का निधन हो गया है। जेफ गहरे सदमे में हैं। स्टेफनी की मौत का कारण सामने नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर साझा की गई निधन की जानकारी
फिटनेस यूट्यूबर और बॉडीबिल्डर जेफ निपर्ड के इंस्टाग्राम पर शनिवार सुबह एक पोस्ट साझा की गई। जिसमें बताया गया कि उनकी मंगेतर स्टेफनी का निधन हो गया है। पोस्ट में लिखा था, ‘हमें जेफ की मंगेतर स्टेफनी के अचानक निधन की खबर बताते हुए बहुत दुख हो रहा है। जैसा कि आप में से कई लोग जानते हैं, स्टेफनी जेफ के लिए पूरी दुनिया थीं। स्टेफनी को उनके प्यार और दयालु व्यवहार के लिए याद किया जाएगा। वह ओवेरियन कैंसर पर PhD रिसर्च कर रही थीं, इसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। हम आपसे जेफ की प्राइवेसी को बरकरार रखने की उम्मीद करते हैं। इस मुश्किल समय में आपके सपोर्ट के लिए शुक्रिया।’
स्टेफनी बटरमोर और निपर्ड पिछले दस साल से रिलेशनशिप में थे। स्टेफनी के पास माइक्रो/मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में बीएस, मेडिकल साइंसेज वुमन हेल्थ में एमएस, मेडिकल साइंसेज पैथोलॉजी और सेल बायोलॉजी में एमएस और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा से बायोमेडिकल साइंसेज पैथोलॉजी और सेल बायोलॉजी में पीएचडी जैसी डिग्री थीं।
वैलेंटाइन डे की पोस्ट में नजर आई थीं स्टेफनी
जेफ निपर्ड की मंगेतर भी सोशल मीडिया पर मौजूद थीं लेकिन कम ही फोटोज पोस्ट करती थीं। स्टेफनी को जेफ की इंस्टाग्राम पोस्ट में आखिरी बार 14 फरवरी, 2026 को देखा गया था। करीबी लोगों का कहना है कि स्टेफनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर जुनूनी थीं। वह ओवेरियन कैंसर पर भी रिसर्च कर रही थीं।
जेफ के फैंस ने भी जताया दुख
जेफ निपर्ड की मंगेतर के निधन की खबर सुनकर उनके सोशल मीडिया फैंस, फॉलोअर्स और फिटनेस कम्युनिटी के लोग हैरान हैं। इस दुख भरी घड़ी में वह जेफ का हौसला बढ़ा रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए स्टेफनी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X