‘यूफोरिया’ सीजन 3 के रिलीज से पहले जेंडाया का बड़ा ऐलान, काम से ब्रेक लेंगी एक्ट्रेस; कहा- ‘गायब हो जाऊंगी’
Zendaya: पॉपुलर सीरीज ‘यूफोरिया’ के सीजन 3 के ट्रेलर रिलीज से पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस जेंडाया ने बड़ा ऐलान किया है, जिससे सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विस्तार
हॉलीवुड एक्ट्रेस जेंडाया की पॉपुलर सीरीज ‘यूफोरिया’ के सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। साथ ही इसके बाद इस साल उनकी कई बड़ी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने बड़ा ऐलान किया है, जिसे सुनकर उनके फैंस थोड़े दुखी नजर आ रहे हैं।
थोड़ी देर के लिए गायब हो जाऊंगी
एक इंटरव्यू के दौरान, जहां वह अपने को-स्टार रॉबर्ट पैटिनसन के साथ बात कर रही थीं, जेंडाया ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मुझे बस उम्मीद है कि लोग मुझसे बोर नहीं होंगे।’ उन्होंने अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें हर तरह के सपोर्ट के लिए वह बेहद आभारी हैं।
जेंडाया ने आगे कहा, ‘इस साल के बाद मैं थोड़ी देर के लिए गायब हो जाऊंगी। मुझे थोड़ा ब्रेक लेना ही पड़ेगा।’ उनकी इस बात से साफ है कि वह लगातार काम के बाद खुद के लिए समय निकालना चाहती हैं।
उनके इस बयान के बाद अब फैंस की ओर से रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। फैंस उनके इस स्टेटमेंट के बाद दुखी नजर आ रहे हैं। फिलहाल उनकी आने वाली सीरीज का ट्रेलर भी सामने आ गया है।
'यूफोरिया' सीजन 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज
पॉपुलर सीरीज 'यूफोरिया' का सीजन 3 अब पहले से कहीं ज्यादा इंटेंस और डार्क होने वाला है। हाल ही में एचबीओ ने इसका नया ट्रेलर रिलीज किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। यह सीजन 12 अप्रैल से शुरू होगा।
इस बार शो की कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सीजन 3 सीधे 5 साल आगे की कहानी दिखाएगा। अब स्कूल लाइफ की जगह एक ज्यादा गंभीर और क्राइम से भरी दुनिया दिखाई जाएगी।
इस सीजन में कुछ नए स्टार्स भी जुड़ रहे हैं, जिनमें शेरोन स्टोन शामिल हैं। वहीं, यह सीजन खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें एरिक डेन की आखिरी झलक देखने को मिलेगी, जिन्होंने अपने निधन से पहले शूटिंग पूरी कर ली थी।