सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Project Hail Mary Box Office Collection Day 7th And Worldwide Collection Amid Dhurandhar 2 Success Reports

‘धुरंधर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के करीब पहुंची 'प्रोजेक्ट हेल मेरी', जानें बुधवार को देशभर में कितना कमाया?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 01 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Project Hail Mary Box Office Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने भारत में और दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया है?

Project Hail Mary Box Office Collection Day 7th And Worldwide Collection Amid Dhurandhar 2 Success Reports
प्रोजेक्ट हेल मेरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

'प्रोजेक्ट हेल मेरी' दुनियाभर में 20 मार्च को रिलीज हुई थी, वहीं इसको भारत में 26 मार्च को रिलीज किया गया था। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच इस फिल्म को भी दर्शकों से अच्छा प्यार मिल रहा है। हालांकि 'धुरंधर 2' की वजह से इस फिल्म को भारत में कम शोज भी मिले हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है। 

Trending Videos

Project Hail Mary Box Office Collection Day 7th And Worldwide Collection Amid Dhurandhar 2 Success Reports
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन 
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने गुरुवार को भारत में अपने बॉक्स ऑफिस सफर की शुरुआत की। इस दिन इसे सिर्फ 1324 शोज मिले। वहीं शुक्रवार को इसके शोज की संख्या बढ़कर 1598 हो गई।

आज बुधवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 2.50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का भारत मेंं कुल नेट कलेक्शन भी अब तक 22.20 करोड़ रुपये हो चुका है। इसका मतलब है ‘धुरंधर 2’ के तूफान के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Project Hail Mary Box Office Collection Day 7th And Worldwide Collection Amid Dhurandhar 2 Success Reports
धुरंधर 2, प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : यूट्यूब

'धुरंधर 2' को वर्ल्डवाइड टक्कर दे रही फिल्म 
दुनिया भर में भी यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। यह फिल्म 20 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इसने अबतक वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

वहीं 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में अब तक लगभग 1,466.47 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका मतलब है फिल्म भले ही इंडिया में 'धुरंधर 2' के क्रेज के चलते ठीक-ठाक कमाई कर रही हो, लेकिन इसने दुनियाभर में भारी कलेक्शन किया है। 

Project Hail Mary Box Office Collection Day 7th And Worldwide Collection Amid Dhurandhar 2 Success Reports
फिल्म- प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में नजर आए ये कलाकार 
फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ में हॉलीवुड एक्टर रयान गोसलिंग लीड रोल में हैं। फिल्म को फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रयान गाेसलिंग के अलावा सैंड्रा हुलर, जेम्स ऑर्टिज, केन लियुंग और प्रिया कंसारा जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिका में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed