{"_id":"69cf24ee86d379d4e40f7e44","slug":"dhurandhar-2-box-office-collection-day-15-know-worldwife-total-earning-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhurandhar 2: 15वें दिन भी जारी रही 'धुरंधर 2' की कमाई, 'पुष्पा 2' से कितना है पीछे? जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dhurandhar 2: 15वें दिन भी जारी रही 'धुरंधर 2' की कमाई, 'पुष्पा 2' से कितना है पीछे? जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:54 AM IST
सार
Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने का तमगा हासिल कर लिया है। आइए जानते हैं इस फिल्म के अलावा बॉक्स ऑफिस पर 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' और 'उस्ताद भगत सिंह' ने कितना कलेक्शन किया है?
'धुरंधर 2' ने 15 दिनों में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इसने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब यह फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ने की राह पर है। इसने 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' और 'उस्ताद भगत सिंह' को भी धूल चटाई है। आइए जानते हैं इसने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
2 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई थी। पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे। गुरुवार को इसकी कमाई 17.80 करोड़ रुपये रही। इस हिसाब से इस फिल्म ने 15 दिनों में कुल 937.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वीकएंड पर फिल्म की कमाई 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ने के फिराक में फिल्म
'धुरंधर 2' भारत में अच्छी कमाई करने के साथ वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त कमाई कर रही है। 15 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 1492.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म इस साल रिलीज हुई कई भारतीय फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। अब यह फिल्म अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ने के फिराक में है। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपये है।
4 of 5
फिल्म- प्रोजेक्ट हेल मेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
26 मार्च को भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने गुरुवार को 2.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 24.70 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। इसमें रयान गोसलिंग लीड रोल में हैं। इसके अलावा इस फिल्म में सैंड्रा हुलर, जेम्स ऑर्टिज, केन लियुंग और प्रिया कंसारा जैसे कई एक्टर्स ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
उस्ताद भगत सिंह
- फोटो : X
उस्ताद भगत सिंह
साउथ के अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत' सिंह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'धुरंधर 2' के आगे यह फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी। इसने गुरुवार को 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 71.46 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म सिर्फ तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।