सब्सक्राइब करें

‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ के लिए कैसा रहा गुरुवार? ‘धुरंधर 2’ के आगे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन की कितनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 02 Apr 2026 09:41 PM IST
सार

Movie Project Hail Mary Box Office Collection Day 8: इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ के अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए, आठवें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? 

विज्ञापन
Project Hail Mary Day 8 Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection Thursday Total Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड फिल्मों को लेकर भारतीय दर्शकों को बीच भी अच्छा-खासा क्रेज देखा जाता है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ को क्या भारतीय फैंस का प्यार मिल सका? क्या यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आगे कोई दमखम दिखा सकी। जानिए, गुरुवार को इस हॉलीवुड फिल्म ने कितनी कमाई की है। 




 
Trending Videos
Project Hail Mary Day 8 Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection Thursday Total Earning
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)
8वें दिन ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने कितनी कमाई की है? 
सैकनिल्क के अनुसार हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने 8वें दिन 1.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया है। बुधवार को यह फिल्म अपने खाते में 2.45 करोड़ रुपये जमा करने में कामयाब रही थी। इस हॉलीवुड फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 24.09 करोड़ रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Project Hail Mary Day 8 Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection Thursday Total Earning
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों पसंद आ रही है दर्शकों को यह हाॅलीवुड फिल्म?
एक्शन से हटकर जाे दर्शक साइंस फिक्शन के शौकीन हैं, उनके लिए यह कमाल की फिल्म है। इस हॉलीवुड फिल्म में रायलैंड ग्रेस नाम का टीजर है, जिसे विशेष परिस्थितियों में एस्ट्रोनॉट बनाना पड़ता है। वह एक स्पेसशिप में अकेला है, उसकी मेमोरी चली गई है। लेकिन वही इंसानियत की आखिरी उम्मीद है। उसे एक एलियन की प्रजाति को रोकना है और धरती को बचाना है। इस जर्नी में उसकी मदद भी एक एलियन ही करता है। फिल्म में वीएफएक्स का काम काफी अच्छा है। स्टोरी लाइन भी दर्शकों को बांधकर रखती है। 
Project Hail Mary Day 8 Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection Thursday Total Earning
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन एक्टर्स ने किया उम्दा अभिनय 
फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ में हॉलीवुड एक्टर रयान गोसलिंग लीड रोल में हैं। उनका इमोशनल अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया है। उनके अलावा फिल्म में सैंड्रा हुलर, जेम्स ऑर्टिज, केन लियुंग और प्रिया कंसारा जैसे कई एक्टर्स ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म को फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन
Project Hail Mary Day 8 Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection Thursday Total Earning
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर 2’ के आगे कमजोर साबित हुई 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छूने के करीब पहुंच रही है। गुरुवा को भी ‘धुरंधर 2’ ने 14.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रणवीर सिंह की इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 934.45 करोड़ रुपये हो चुका है। ऐसे में देखा जाए तो भारतीय दर्शक ‘धुरंधर 2’ को ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed