फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Honey Singh Appears Before Maharashtra Cyber Police Over Allegedly Indecent Remarks Made During A Concert

हनी सिंह: तीन बार समन भेजने के बाद महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश हुए रैपर, इस मामले में होगी पूछताछ

Fri, 16 Oct 2026 04:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 16 Oct 2026 04:44 PM IST
सार

Honey Singh: महाराष्ट्र साइबर सेल की ओर से 3 बार समन भेजे जाने के बाद आखिरकार हनी सिंह आज उनके सामने पेश हो गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Honey Singh Appears Before Maharashtra Cyber Police Over Allegedly Indecent Remarks Made During A Concert
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रैपर हनी सिंह को आज यानी 16 अक्तूबर को साइबर सेल के सामने पेश हुए हैं। दरअसल, हनी सिंह ने पूछताछ के लिए 22 अक्तूबर को पेश होने की अनुमति मांगी थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद आज हनी सिंह आखिरकार सायबर सेल के सामने पेश हो ही गए। 
विज्ञापन


तीन बार भेजा जा चुका था समन 
महाराष्ट्र साइबर सेल के सूत्रों के मुताबिक, हनी सिंह को पूछताछ के लिए तीन बार समन भेजा जा चुका था, लेकिन वह अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए। बताया जा रहा है कि उन्होंने विदेश में होने की वजह से पेश न हो पाने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा था।
विज्ञापन


हनी सिंह को 5 अक्तूबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। जिसके बाद उन्हें फिर से समन भेजा गया। महाराष्ट्र साइबर के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अगर वह इस बार भी पेश नहीं होते, तो उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती थी। हालांकि, हनी सिंह आज सायबर सेल के सामने पेश हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

Honey Singh Appears Before Maharashtra Cyber Police Over Allegedly Indecent Remarks Made During A Concert
हनी सिंह कॉन्सर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कॉन्सर्ट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला
  • यह पूरा मामला हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है।
  • महाराष्ट्र साइबर सेल के मुताबिक, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रैपर ने कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
  • इसी शिकायत के आधार पर अधिकारी हनी सिंह से पूछताछ करेंगे।

ये भी पढ़ें- जेलर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म ने ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा, पहले दिन तोड़े कितने रिकॉर्ड?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed