{"_id":"6ad203015cb97f8fdb01ccf8","slug":"kriti-sanon-moves-delhi-high-court-for-personality-rights-protection-know-details-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कृति सेनन: पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अभिनेत्री ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, इस दिन होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कृति सेनन: पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अभिनेत्री ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, इस दिन होगी अगली सुनवाई
Fri, 16 Oct 2026 04:27 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 16 Oct 2026 04:27 PM IST
सार
Kriti Sanon: व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा के लिए अभिनेत्री कृति सेनन दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची हैं। इस पर कोर्ट ने कहा है कि ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए मौजूदा मामले के तथ्यों से आगे बढ़कर इनसे जुड़े कानूनी सवालों की व्यापक जांच जरूरी है।
विज्ञापन
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने नाम, चेहरे, आवाज और तस्वीरों के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामलों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि कानून के तहत किसी व्यक्ति को किस तरह की सुरक्षा मिल सकती है।
जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कृति सेनन के वकील प्रवीण आनंद से इस विषय पर पुराने अदालती फैसलों और रिसर्च की जानकारी देने को कहा। कोर्ट ने उनसे पर्सनैलिटी राइट्स पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है।

Trending Videos
कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
नाम, चेहरा और आवाज पर भी मिल सकती है सुरक्षा
सुनवाई के दौरान वकील प्रवीण आनंद ने बताया कि पर्सनैलिटी राइट्स में किसी व्यक्ति का नाम, चेहरा, आवाज, फोटो और वीडियो शामिल हो सकते हैं। किसी व्यक्ति की पहचान का उसकी अनुमति के बिना व्यावसायिक इस्तेमाल करना भी इस मामले का अहम हिस्सा है।
कोर्ट ने वकील से पूछा कि पर्सनैलिटी राइट्स का दायरा क्या है और किसी व्यक्ति की पहचान से जुड़ी किन चीजों को कानूनी सुरक्षा मिल सकती है। कोर्ट यह भी जानना चाहता है कि ऐसे मामलों की सुनवाई हाईकोर्ट का इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी डिवीजन (IPD) कर सकता है या नहीं।
जस्टिस कौरव ने कहा कि इस तरह के मामले बार-बार कोर्ट में आ रहे हैं। इसलिए इस मुद्दे को केवल कृति सेनन के मामले तक सीमित न रखते हुए, इसके कानूनी पहलुओं को विस्तार से समझने की जरूरत है।

कोर्ट ने मांगे पुराने फैसले और रिसर्च
कोर्ट ने वकील से कहा कि वे पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े पुराने फैसले, रिसर्च पेपर और अपनी राय पेश करें। वकील ने बताया कि वह जरूरी दस्तावेज उसी दिन दाखिल कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कृति सेनन के मामले में कोर्ट के अधिकार क्षेत्र को लेकर कोई समस्या नहीं है। इस मामले की अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद कोर्ट इस मुद्दे पर विस्तृत आदेश देने पर विचार करेगा।

कई बड़ी हस्तियां भी पहुंच चुकी हैं कोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट में पिछले कुछ समय से अभिनेता, क्रिकेटर और अन्य जानी-मानी हस्तियां अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिकाएं दायर कर रही हैं। इनमें कंगना रनौत, तब्बू, विजय देवरकोंडा, क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, युवराज सिंह, कांग्रेस नेता शशि थरूर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण जैसे नाम शामिल हैं।
इन मामलों में मुख्य शिकायत यह रहती है कि किसी व्यक्ति के नाम, फोटो, वीडियो, चेहरे या आवाज का उसकी अनुमति के बिना इस्तेमाल किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल से पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामले और जटिल हो गए हैं। कई बार किसी व्यक्ति की नकली तस्वीर या वीडियो बनाया जाता है।
डीपफेक के जरिए किसी व्यक्ति को ऐसा करते हुए दिखाया जा सकता है, जो उसने असल में किया ही नहीं। इसके अलावा, किसी अभिनेता या दूसरी जानी-मानी हस्ती की पहचान का इस्तेमाल किसी उत्पाद या सेवा के प्रचार में भी किया जा सकता है, जबकि उस व्यक्ति ने इसकी अनुमति नहीं दी हो।