करीना और सैफ की सालगिरह: 14 साल पहले नजरों से नजरें मिली, सोशल मीडिया पर महकी पोस्ट, कपल ने लुटाया प्यार
Kareena Kapoor And Saif Ali Khan Post: करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर एक दूसरे को सोशल मीडिया पर विश किया। इतना ही नहीं कपल ने अपनी कई तस्वीरें भी साझा कीं।
विस्तार
अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को आज 14 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर करीना ने सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें साझा कर पति पर प्यार लुटाया। वहीं सैफ ने भी करीना के लिए एक प्यारा सा पोस्ट किया। जानें क्या था कपल का पोस्ट?
क्या था करीना का पोस्ट?
करीना कपूर और सैफ अली खान की आज 14वीं मैरिज एनिवर्सरी है। इस खास दिन करीना ने सैफ के साथ ली गईं कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। पहली तस्वीर कपल की शादी से पहले की है। इसमें करीना और सैफ शायद विदेश में खड़े हुए हैं। दूसरी फोटो फोटो में सैफ अपने बेटे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में सैफ, करीना, तैमूर और जेह नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरें अलग-अलग वेकेशन की दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मुझे आश्चर्य है कि चांद इस सब के बारे में क्या सोचता होगा... सालगिरह मुबारक हो’
सैफ ने भी किया बेबो के लिए पोस्ट
सिर्फ करीना ही नहीं सैफ अली खान ने भी अपनी एनिवर्सरी पर पत्नी के लिए पोस्ट किया। उन्होंने इंस्टग्राम पर अपनी और करीना की कई तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर सैफ अकेले खड़े हुए थे। मगर फिर दूसरी तस्वीर में उनके साथ सैफ अली खान उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लगभग परफेक्ट, लेकिन कुछ कमी सी है...लो, ये तो एकदम परफेक्ट है। सालगिरह मुबारक हो’
कपिल शर्मा के शो पर पहुंचा कपल
हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का प्रोमो सामने आया है। इसमें कपिल, करीना और सैफ का स्वागत करते हुए कहते हैं कि दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं, लेकिन 14 साल में आम आदमी का चेहरा उम्रकैद जैसा हो जाता है,आप लोग इतना फ्रेश लग रहे हो खाते क्या हो सर। इस पर सैफ अली खान ने कहा, 'आजकल घी आ रहा है बहुत घर पर।’ इस सब के बाद करीना ने बताया कि वह रात को को सोते वक्त घी पैरों पर लगाती हैं।
डेटिंग के बाद रचाई शादी
- करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी 16 अक्टूबर 2012 को हुई थी।
- दोनों की नजदीकियां साल 2007 में फिल्म 'टशन' के सेट पर बढ़ी थीं।
- इसके बाद कपल का रिश्ता मौजूद होता गया। उन्होंने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।
- कपल के के दो बेटे हैं, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान।