फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajinikanth jailer 2 worldwide collection break ranbir kapoor animal and ranveer singh dhurandhar 2 record

जेलर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म ने ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा, पहले दिन तोड़े कितने रिकॉर्ड?

Fri, 16 Oct 2026 02:36 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Oct 2026 02:36 PM IST
सार

 Jailer 2 Box Office Collection: फिल्म ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में दर्शकों को काफी लुभा रही हैं। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे में जमकर कमाई की। सिर्फ भारत ही नहीं यह फिल्म विदेशों में भी जमकर कमा रही है। जानें क्या कहता है ग्राफ?

विज्ञापन
rajinikanth jailer 2 worldwide collection break ranbir kapoor animal and ranveer singh dhurandhar 2 record
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : X

विस्तार

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने ओपनिंग के दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। इसके साथ ही कई हिंदी मेगा बजट हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें कितनी हुई कमाई? 

विज्ञापन

फिल्म ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन? 
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखा दी है। उनकी एक्शन-ड्रामा फिल्म 'जेलर 2' ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार कमाई करते हुए दुनियाभर में 125.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म भारत नें फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 70.25 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। भारत में फिल्म का पहले दिन वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपए रहा। अपनी कमाई से फिल्म ने ‘एनिमल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रणबीर कपूर की फिल्म ने 116 करोड़ रुपए से  वर्ल्डवाइड ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन
Trending Videos

rajinikanth jailer 2 worldwide collection break ranbir kapoor animal and ranveer singh dhurandhar 2 record
ऋतिक रौशन - फोटो : एक्स

‘जेलर 2’ की वर्ल्ड वाइड ओपनिंग?

  • भारत के साथ-साथ  विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी 'जेलर 2' का प्रदर्शन दमदार रहा। 
  • फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से पहले दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • इस तरह भारत और विदेशी बाजारों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 
  • इतना ही नहीं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का ओपनिंग रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 
  • ‘धुरंधर 2’ ने ओवरसीज में 52 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

rajinikanth jailer 2 worldwide collection break ranbir kapoor animal and ranveer singh dhurandhar 2 record
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

किस भाषा में कितने की कमाई? 
'जेलर 2' के चार भाषाओं में रिलीज हुई है। दर्शकों को फिल्म का तमिल वर्जन सबसे ज्यादा पसंद आया है। इस ने 9,326 शो के जरिए 43.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, तेलुगु वर्जन ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2,792 शो से 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की। हिंदी वर्जन की बात करें तो 4,371 शो के जरिए फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके अलावा, कन्नड़ वर्जन ने 110 शो से 35 लाख रुपये कमाए।

विज्ञापन

rajinikanth jailer 2 worldwide collection break ranbir kapoor animal and ranveer singh dhurandhar 2 record
रजनीकांत - फोटो : एक्स

इन फिल्मों से हुई टक्कर 

  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की बड़ी फिल्मों से टक्कर होने वाली है।
  • इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम जमकर कमाई कर रही है।
  • वहीं 16 तारीख को राजकुमार राव की प्रहार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रणबाली और यामी गौतम की नई नवेली रिलीज होने वाली है।
  • इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed