फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   I Do not Live In India Anymore says Apoorva Mukhija after Indias Got Latent controversy

'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद अपूर्वा मुखीजा ने क्यों बदला अपना ठिकाना? शो को लेकर कही ये बात

Wed, 19 Aug 2026 09:27 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 19 Aug 2026 09:27 AM IST
सार

Apoorva Mukhija: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के काफी दिनों के बाद अपूर्व मुखीजा ने अपना ठिकाना बदल लिया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने यह कमद क्यों उठाया है। 
 

विज्ञापन
I Do not Live In India Anymore says Apoorva Mukhija after Indias Got Latent controversy
अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid

विस्तार

अपूर्वा मुखीजा, जिन्हें रेबेल किड के नाम से भी जाना जाता है, ने हाल ही में बताया है कि वह अब भारत में नहीं रहती हैं। अपूर्वा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि वह भारत छोड़कर चली गई हैं। उन्होंने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद की स्थिति के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


क्या बोलीं अपूर्वा?
  • अपूर्वा ने बताया कि 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई।
  • उन्होंने माना कि वह बार-बार शो 'कैंसिल' होने और फिर वापसी करने के सिलसिले से थक चुकी हैं।
  • उन्होंने कहा कि वह अपने व्लॉग्स में कुछ भी बोलने से पहले खुद को फिल्टर करने की कोशिश करती हैं।
  • मगर फिर भी उन्हें समझ नहीं आता कि उन्हें 'कैंसिल' क्यों किया जाता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि कुछ हफ्तों के लिए भी 'कैंसिल' होने से उनके ब्रांड डील्स पर असर पड़ सकता है, जिसका मतलब है कि उनकी कमाई रुक जाती है। 
  • विज्ञापन

न्यूयॉर्क पहुंची अपूर्वा
अनट्रिगर्ड बाय अमीनजैज पॉडकास्ट से बातचीत जब उनसे पूछा गया कि क्या न्यूयॉर्क जाने की कोई खास वजह थी, तो अपूर्वा ने कहा, 'मैंने काफी यात्रा की है और जब मैं न्यूयॉर्क पहुंची तो मुझे लगा 'मैं सच में यहीं रहना चाहती हूं'। इस शहर में कुछ तो बात थी। यह बहुत तेज-तर्रार है, हर कोई बहुत अच्छे कपड़े पहने हुए है, खाना बहुत बढ़िया है। मुझे यहां का आर्किटेक्चर पसंद है और मैंने अपनी पसंदीदा लगभग हर वेब सीरीज में न्यूयॉर्क को देखा है।'

I Do not Live In India Anymore says Apoorva Mukhija after Indias Got Latent controversy
अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid
न्यूयॉर्क जाना चाहती थीं अपूर्वा
उन्होंने बताया कि चूंकि वह न्यूयॉर्क में रहना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने सिर्फ एक कॉलेज में अप्लाई किया, और वह न्यूयॉर्क में ही था। उन्होंने कहा, मैंने सोचा अगर मेरा एडमिशन हो जाता है, तो मैं चली जाऊंगी।

अपूर्वा की यह हालिया घोषणा अचानक नहीं हुई है। जून 2025 में ही 'रेबेल किड' ने बता दिया था कि वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने की योजना बना रही हैं।
विज्ञापन

I Do not Live In India Anymore says Apoorva Mukhija after Indias Got Latent controversy
अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम@the.rebel.kid
क्या था 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद?
फरवरी 2025 में, समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में माता-पिता और यौन संबंध के बारे में रणवीर इलाहाबादिया की बातों की काफी आलोचना हुई थी। अपूर्वा भी उस पैनल का हिस्सा थीं और एक कंटेस्टेंट के साथ उनकी बहस की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ अफआईआर भी दर्ज की गईं। बाद में, अपूर्वा ने यह भी बताया कि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां मिली थीं।

अपूर्वा का वर्कफ्रंट
हाल ही में, अपूर्वा रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आईं। वह घर के माहौल में बदलाव लाने के लिए दो हफ्ते के लिए एक 'इनफॉर्मेंट' के तौर पर शो में शामिल हुई थीं। शो का समापन श्रेया कालरा की जीत के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed