फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   iffi 2025 ramesh sippy tribute dharmendra sholay 50 years emotional session

'खालीपन को बयां करना असंभव', धर्मेद्र के साथ 50 साल की दोस्ती पर बोले रमेश सिप्पी; IFFI में किया याद

Thu, 27 Nov 2025 08:57 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 27 Nov 2025 08:57 PM IST
सार

Ramesh Sippi Remembers Dharmendra in IFFI 2025: धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके अजीज दोस्त और फिल्म 'शोले' के निर्देशक रमेश सिप्पी ने धरम जी को याद करते हुए बताया है कि धरम जी को जगह भर पाना किसी के लिए भी संभव नहीं है।

विज्ञापन
iffi 2025 ramesh sippy tribute dharmendra sholay 50 years emotional session
धर्मेंद्र-रमेश सिप्पी - फोटो : एक्स

विस्तार

भारतीय सिनेमा के इतिहास में बहुत कम ऐसे सितारे हुए हैं, जिनके बारे में बोलते समय दिग्गज भी अपनी भावनाएं रोक न पाएं। गोवा में चल रहे फिल्म फेस्टिवल में ऐसा ही पल तब देखने को मिला, जब ‘शोले’ के निर्देशक रमेश सिप्पी ने अपने पुराने दोस्त और सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र को याद करते हुए मंच पर भावुक हो उठे। 
विज्ञापन


‘अच्छे एक्टर्स बहुत आएंगे पर धर्मेंद्र जैसा कोई नहीं होगा’
रमेश सिप्पी ने इस दौरान भारी मन से कहा, 'उनके जाने के बारे में बात करना आज भी मुश्किल है। अच्छे कलाकार आगे भी आएंगे, लेकिन धर्मेंद्र जैसा इंसान, वैसी गरमजोशी, वो जज्बा… दोबारा नहीं मिलेगा।' रमेश सिप्पी ने बताया कि 50 साल की दोस्ती और विश्वास का जो रिश्ता रहा, वह अचानक टूट जाए तो उस खालीपन को शब्दों में बयां करना असंभव है। धर्मेंद्र के निधन के कुछ ही दिनों बाद IFFI के मंच से उन्होंने कहा- 'वह सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, वह एक शानदार इंसान थे और उस जगह को अब कोई नहीं भर सकता।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by IFFI (@iffigoa)




4K ‘शोले’ से फिर लौटेंगी उनकी यादें
‘शोले’ में वीरू का किरदार धर्मेंद्र को रातों-रात सुपरस्टार बनाने वाला रोल था। उनके किरदार पर बात करते हुए रमेश सिप्पी ने कहा कि जिस सादगी, स्वाभाविकता और ग्रामीण पंजाब से आई सहज ऊर्जा को धर्मेंद्र पर्दे पर लाते थे, वो किसी अभिनय स्कूल की देन नहीं थी- वो उनकी मिट्टी से आई पहचान थी। इसी विरासत को नया आयाम देने के लिए 'शोले' का रीस्टोर्ड 4K वर्जन अब 12 दिसंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रहा है। रमेश सिप्पी के मुताबिक, यह महज री-रिलीज नहीं बल्कि धर्मेंद्र को दी गई एक जीवंत श्रद्धांजलि है- एक ऐसा मौका, जब दर्शक फिर महसूस कर पाएंगे कि वीरू सिर्फ एक किरदार नहीं, एक एहसास था।

‘उनके साथ काम करना परिवार जैसा था’
रमेश सिप्पी ने याद किया कि लंबे और चुनौतीपूर्ण शूट के बावजूद धर्मेंद्र कभी अपना स्वभाव नहीं बदलते थे- न कोई तामझाम, न स्टारडम का बोझ। दिन भर मेहनत करते, टीम का हौसला बढ़ाते और कैमरे के सामने आते ही पूरे रौब और ऊर्जा के साथ दृश्य को जीवंत कर देते। उन्होंने कहा कि पंजाब की मिट्टी में पली उनकी सादगी और लोगों के प्रति सहज अपनापन ही उन्हें इतना बड़ा अभिनेता और उससे भी बड़ा इंसान बनाता था। सिप्पी के मुताबिक- 'कला और इंसानियत का जो मेल उनके भीतर था, वही उन्हें हमेशा सबसे अलग बनाता है।'

‘सनी-बॉबी से मिला… पर शब्द कम पड़ गए’
धर्मेंद्र के देहांत के बाद सिप्पी ने सनी और बॉबी देओल से मुलाकात का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि इतनी पुरानी दोस्ती के बाद दिल को संभालना आसान नहीं होता- 'मैंने बस यही कहा कि हम सब मिलकर दुआ करते रहेंगे। जहां भी हैं, खुश रहें। बाकी कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटी।'

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में जुटे सेलेब्स 
देओल परिवार की ओर से धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में सोनू निगम ने उनके नगमे भी गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed