पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   it was a mistake says Ram Kapoor pleads with Riteish Deshmukh to evict him from Lock Upp 2

'इस शो में आना मेरी गलती थी', 'लॉक अप 2' में राम कपूर ने क्यों कही ऐसी बात? रितेश देशमुख से की ये गुजारिश

Mon, 06 Jul 2026 12:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 06 Jul 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
it was a mistake says Ram Kapoor pleads with Riteish Deshmukh to evict him from Lock Upp 2
लॉक अप 2 - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो अक्सर सेलेब्रिटीज को उनके कम्फर्ट जोन से बाहर धकेल देते हैं। ये उन्हें घर की सुख-सुविधाएं छोड़कर अजनबियों के साथ रहने और सर्वाइवल के लिए संघर्ष करने पर मजबूर करते हैं। 'लॉक अप' में भी कुछ इसी तरह हो रहा है। हाल के एपिसोड में, एक्टर राम कपूर का सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने मेकर्स से उन्हें शो से बाहर करने की गुजारिश की।
विज्ञापन

क्या राम से हुई गलती?
शो में जब कंटेस्टेंट्स के पास सबके लिए खाना खरीदने के लिए सिर्फ 3,400 रुपये बचे, तो उन्होंने पैसे खर्च करने के बजाय भूखे रहने का फैसला किया। इस उम्मीद में कि 'लॉक अप' टीम उन्हें खाना देगी। हालांकि, उनका विरोध उल्टा पड़ गया और अगली सुबह तक वे 3,400 भी गंवा बैठे। इससे सभी बिना खाने के रह गए। फिर राम ने उस टास्क में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया जिससे उन्हें खाना मिल सकता था। उन्होंने कहा, 'यह शो मेरे लिए गलत है, शायद मैं भी इस शो के लिए गलत हूं। मुझे ऐसे शो के लिए हां नहीं कहना चाहिए था। इसलिए मुझे जल्द से जल्द इस शो से बाहर निकलना है। मैं अब इस शो में हिस्सा नहीं ले रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

it was a mistake says Ram Kapoor pleads with Riteish Deshmukh to evict him from Lock Upp 2
आकांक्षा चमोला - फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा चमोला ने लगाया आरोप
बाद में, जब रितेश ने कंटेस्टेंट्स को एक टास्क के लिए बुलाया, तो उन्होंने पूछा कि उन्होंने बगावत क्यों की। होस्ट ने कंटेस्टेंट्स की आलोचना की कि वे अपने पैसे का समझदारी से इस्तेमाल नहीं कर पाए और फिर खाना न देने के लिए मेकर्स को दोषी ठहराया। जब आकांक्षा चमोला ने बगावत शुरू करने के लिए राम कपूर को दोषी ठहराया, तो राम ने जवाब दिया 'मैंने इस एक हफ्ते सीखा है कि शायद मैंने गलती की है। मैंने गलती से यह शो चुना।'
विज्ञापन

it was a mistake says Ram Kapoor pleads with Riteish Deshmukh to evict him from Lock Upp 2
लॉक अप इवेंट में रितेश और फराह के साथ राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सुनीता भी हुईं भावुक
सिर्फ राम ही नहीं, बल्कि सुनीता आहूजा भी हालिया एपिसोड में भावुक हो गईं और रितेश से उन्हें बाहर निकालने की गुजारिश करती दिखीं। वह अपने बच्चों से मिलना चाहती थीं। रितेश ने सभी को भरोसा दिलाया कि सभी कंटेस्टेंट उनकी भी जिम्मेदारी हैं और उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

आमिर खान ने अपनी शादी में पहनी पायल; फैंस ने किए मजेदार कमेंट, बोले- 'ये हैं असली घुंघरू सेठ'

कैसे है रियलिटी शो?
रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें 14 सेलिब्रिटीज को एक जेल में कंटेस्टेंट के तौर पर रखा जाता है। बाहरी दुनिया से कटे हुए, अपनी सुख-सुविधाओं से दूर मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है। यह शो शनिवार से गुरुवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed