फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jewel Thief Teaser: कीमती हीरे के लिए भिड़ेंगे सैफ-जयदीप, चोर के रोल में सैफ को देख यूजर्स ने दिए गजब रिएक्शन

Mon, 03 Feb 2025 05:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Feb 2025 05:05 PM IST
सार

Jewel Thief: सैफ अली खान और जयदीप अहलावत अभिनीत फिल्म 'ज्वेल थीफ' का टीजर जारी हो गया है। रिलीज डेट पर भी अपडेट आया है।

विज्ञापन
Jewel Thief-The Heist: Netflix shares update on Jaideep Ahlawat and saif ali khan  upcoming Movie
Jewel Thief - फोटो : वीडियो ग्रैब

अभिनेता सैफ अली खान और जयदीप अहलावत जल्द ही आमने-सामने नजर आएंगे। 500 करोड़ रुपये के हीरे के लिए दोनों में भिड़ंत होग। बात हो रही है फिल्म 'ज्वेल थीफ' की। इसका टीजर आज सोमवार को जारी हो गया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आज नेटफ्लिक्स ने टीजर रिलीज किया है, जो काफी दिलचस्प है।

Jewel Thief-The Heist: Netflix shares update on Jaideep Ahlawat and saif ali khan  upcoming Movie
Jewel Thief - फोटो : वीडियो ग्रैब

एक्शन थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे सैफ
बीते महीने सैफ अली खान के साथ उनके मुंबई स्थित आवास पर चाकू घोंपने की घटना घटी। हमले के बाद एक्टर का उपचार लीलावती अस्पताल में हुआ। अब उनके चिंतित फैंस के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही सैफ फिल्म 'ज्वेल थीफ' में नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर नेटफ्लिक्स ने जारी किया है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है।



 

Jewel Thief-The Heist: Netflix shares update on Jaideep Ahlawat and saif ali khan  upcoming Movie
Jewel Thief - फोटो : वीडियो ग्रैब

रिस्क लेने को तैयार जयदीप अहलावत
टीजर की शुरुआत होती है और समुद्र में एक बड़ा सा जहाज नजर आता है। बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'ऐसा क्या है जो इतना बड़ा रिस्क लेने को तैयार हो गया?' जहाज पर जयदीप अहलावत और सैफ अली खान सवार हैं। जवाब मिलता है, 'रेड सन'। और यह जवाब जयदीप अहलावत का किरदार देता है। रेड सन दरअसल, हीरा है, जिसकी कीमत है 500 करोड़ रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jewel Thief-The Heist: Netflix shares update on Jaideep Ahlawat and saif ali khan  upcoming Movie
Jewel Thief - फोटो : वीडियो ग्रैब

एक्शन करते दिखे दोनों सितारे
सैफ अली खान हीरे की कीमत पर बात करते नजर आते हैं। जयदीप अहलावत कहते हैं, '500 करोड़ में से 250 करोड़ रुपये तुझे दे दूं?' सैफ कहते हैं, 'अगर और देना चाहें तो आपकी मर्जी'। इसके बाद दोनों के बीच जबर्दस्त फाइट सीन है। टीजर में कुणाल कपूर की भी झलक है। फिलहाल रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Jewel Thief-The Heist: Netflix shares update on Jaideep Ahlawat and saif ali khan  upcoming Movie
Jewel Thief - फोटो : वीडियो ग्रैब

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
टीजर पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा है, 'निश्चित रूप से यह फिल्म सैफ अली खान के घर घटी चोरी की घटना से प्रेरित होगी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'घर में चोर के घुसने के बाद...'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जयदीप अहलावत का जवाब नहीं'। एक यूजर ने लिखा, 'जयदीप अहलावत और सैफ लीड रोल में हैं...पावरफुल स्टारकास्ट वाली फिल्म का तो बेसब्री से इंतजार है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed