फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jubin Nautiyal Becomes Father Welcomes Baby Boy With Wife

जुबिन नौटियाल: सिंगर के घर गूंजी किलकारी, गणेश चतुर्थी पर हुआ बेटे का जन्म; इसी साल अप्रैल में की थी शादी

Tue, 29 Sep 2026 04:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 29 Sep 2026 04:58 PM IST
सार

Jubin Nautiyal: मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जुबिन अब पापा बन गए हैं। जानिए कब जुबिन के घर हुई खुशियों की बरसात। 

विज्ञापन
Jubin Nautiyal Becomes Father Welcomes Baby Boy With Wife
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुबिन नौटियाल ने इसी साल अप्रैल में अपनी बचपन की दोस्त से शादी की थी। हालांकि, सिंगर ने अभी तक अपनी पत्नी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। शादी की खबर सामने आने के कुछ महीनों बाद अब जुबिन ने अपने पिता बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।
विज्ञापन


क्या रखा है बेटे का नाम? 
जुबिन नौटियाल ने एक बेटे का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्म गणेश चतुर्थी के बेहद खास मौके पर 14 सितंबर को हुआ। जुबिन ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में पिता बनने की खुशी शेयर की। उन्होंने कहा, 'हां, मैं अब पिता बन गया हूं। हमारे बेटे का जन्म 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के बेहद शुभ दिन हुआ। मां और बच्चा दोनों घर वापस आ गए हैं और बिल्कुल ठीक हैं।'
विज्ञापन


जुबिन ने कहा, 'हमने अभी अपने बेटे के नाम के बारे में नहीं सोचा है। फिलहाल हम उसके साथ बिताए सभी खूबसूरत पलों को जी रहे हैं। जब मुझे काम के लिए शहर से बाहर जाना होगा, तो मुझे पता है कि यह मुश्किल होगा। मैं अभी अपने छोटे बच्चे के साथ हर मिनट बिता रहा हूं और यह बहुत अच्छा एहसास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Jubin Nautiyal Becomes Father Welcomes Baby Boy With Wife
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुबिन नौटियाल के गानों के हैं लाखों फैंस
जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। उत्तराखंड के देहरादून से आने वाले जुबिन ने साल 2011 में रियलिटी शो ‘एक्स फैक्टर इंडिया’ से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘सोनाली केबल’ के गाने ‘एक मुलाकात’ से बॉलीवुड में कदम रखा।

जुबिन ने ‘बजरंगी भाईजान’ का ‘जिंदगी कुछ तो बता’, ‘काबिल’ का ‘काबिल हूं’, ‘तुम ही आना’, ‘लुट गए’, ‘हमनवा मेरे’ और ‘तारों के शहर’ जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए हैं। फिल्म ‘शेरशाह’ का उनका गाना ‘रातां लंबियां’ भी काफी पसंद किया गया था।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर बड़ा पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed