सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut Old Video Goes Viral When She Tried To Flirt With Akshay Khanna And He Didnt Even Talk To Her

‘यार ये मुझे देखता ही नहीं…’ जब कंगना रनौत ने इस एक्टर से किया था फ्लर्ट, खुद किया कुबूल; वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 11 Feb 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Kangana Ranaut On Akshay Khanna: ‘धुरंधर’ फिल्म के बाद अक्षय खन्ना सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं। अब उन्हें लेकर कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे उनसे फ्लर्ट करने का किस्सा सुना रही हैं। 

Kangana Ranaut Old Video Goes Viral When She Tried To Flirt With Akshay Khanna And He Didnt Even Talk To Her
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना लगभग तीन दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। लेकिन दिसंबर में फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज होने के बाद वह पहले से कहीं ज्यादा चर्चा में आ गए। इसी बीच उनसे जुड़ा एक पुराना वीडियो फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि यह वीडियो अक्षय खन्ना का नहीं, बल्कि कंगना रनौत का है, जिसमें वह अक्षय के बारे में बात कर रही हैं।

Trending Videos

यार ये मुझे देखता ही नहीं
कंगना का यह वायरल वीडियो साल 2010 का है। जब कंगना रनौत, अनिल कपूर और संजय दत्त के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थीं। शो के दौरान जब करण जौहर ने कंगना से पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी से फ्लर्ट किया और सामने से कोई रिएक्शन नहीं मिला, तो कंगना ने अक्षय खन्ना का नाम लिया। यह सुनकर सब हंस पड़े। संजय दत्त हैरान भी रह गए, जबकि अनिल कपूर ने कहा, ‘हां, इसने मुझे बताया था। यह कह रही थी- यार ये मुझे देखता ही नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Apni Patrika (@apni_patrika)


 

अक्षय ने कभी मुझसे बात ही नहीं की 
इस पर कंगना ने आगे कहा, ‘मैंने उनसे बात करने की कोशिश की, फिर सोचा थोड़ा फ्लर्ट करूं। लेकिन उन्होंने कभी मुझसे बात ही नहीं की।’ जब करण ने पूछा कि ऐसा क्यों, तो कंगना ने जवाब दिया, ‘वो किसी से बात ही नहीं करते।’ इस पर अनिल कपूर ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘वो मुझसे बहुत अच्छे से बात करते हैं। वो मेरे छोटे भाई जैसे हैं।’
साल 2010 में कंगना रनौत और अक्षय खन्ना पहली बार अनीस बज्मी की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ में साथ नजर आए थे। फिल्म भले ही बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन दोनों की मौजूदगी ने स्क्रीन पर अलग ही रंग जमा दिया था।

Kangana Ranaut Old Video Goes Viral When She Tried To Flirt With Akshay Khanna And He Didnt Even Talk To Her
कंगना रनौत और अक्षय खन्ना - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इस फिल्म में नजर आएंगे अक्षय खन्ना
वर्कफ्रंट की बात करें, तो अक्षय खन्ना की आगामी फिल्म ‘इक्का’ है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये एक थ्रिलर मूवी है। इसमें उनके साथ लीड रोल में सनी देओल नजर आएंगे। 
वहीं, कंगना रनौत इस समय बतौर सांसद सक्रिय हैं। उन्होंने अभिनय करना भी छोड़ा नहीं है। वे आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आई थीं। इसके अलावा भी वह कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स पर काम रही हैं। जिन्हें लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed