सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kangana ranaut Praises Dhurandhar fame actress sara arjun for her performance and behaviour

'धुरंधर' एक्ट्रेस सारा अर्जुन की तारीफ में कंगना रनौत ने पढ़े कसीदे, बोलीं- 'इस बच्ची में कुछ अलग है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Feb 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Kangana Ranaut Praise Sara Arjun: अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकांउट पर सारा अर्जुन का एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी की।

kangana ranaut Praises Dhurandhar fame actress sara arjun for her performance and behaviour
कंगना रनौत, सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स आफिस पर कई रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। फिल्म में सारा अर्जुन के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में सारा ईशा फांउडेशन में शिवरात्रि मनाने पहुंची थीं। जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। अब इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। जानें कंगना ने क्या कहा…
Trending Videos

kangana ranaut Praises Dhurandhar fame actress sara arjun for her performance and behaviour
सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
सारा को बताया जमीन से जुड़ा
मंडी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी कड़ी प्रतिक्रिया के लिए जानी जाती हैं। हर मामले पर खुल कर बोलने वाली एक्ट्रेस ने अब सारा अर्जुन पर अपना प्यार बरसाया है। 
कंगना ने सारा की तारीफ करते हुए लिखा 'जमीन से जुड़ी हुई और एक अलग सी लड़की, आगे अपने जीवन में और अच्छा करो। तुम्हारे भविष्य के लिए मैं शुभकामनाएं देती हूं बच्चे।'

शादी की तीसरी सालगिरह पर स्वरा भास्कर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, फहद ने लिखी भावुक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

kangana ranaut Praises Dhurandhar fame actress sara arjun for her performance and behaviour
सारा अर्जुन, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर’ की भी कर चुकी हैं तारीफ
कंगना इससे पहले सारा की फिल्म 'धुरंधर' की भी तारीफ कर चुकीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैंने 'धुरंधर' देखी और बहुत अच्छी लगी। यह फिल्म आर्ट और क्राफ्ट का एक शानदार मास्टर पीस है। मगर मैं फिल्ममेकर की इस फिल्म को बनाने के लिए ही काफी तारीफ करती हूं।' 
आगे कंगना ने लिखा 'डियर आदित्य धर जी, बॉर्डर पर हमारे डिफेंस फोर्स, सरकार में मोदी जी और बॉलीवुड में आप पाकिस्तानी आतंकियों की खूब कंबल कुटाई करो, मजा आ गया। फिल्म की सारी कास्ट ने काफी अच्छा काम किया है। मगर इसके असली धुरंधर आदित्य धर हैं।’ 

सारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
बात करें सारा की तो ‘धुरंधर’ के बाद इनकी अगली फिल्म 'यूफोरिया' रिलीज हो चुकी है। 'यूफोरिया' एक तेलुगु फिल्म है जो इसी साल 6 फरवरी को रिलीज हुई है। अभिनेत्री सारा 19 मार्च को सारा एक बार फिर रणवीर सिंह के साथ ‘धुरंधर पार्ट 2’ में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed