फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena Kapoor Khan praises Aamir Khan Kiran Rao Laapataa Ladies calls it what a gem..

Kareena Kapoor: आमिर खान की फिल्म 'लापता लेडीज' की मुरीद हुईं करीना कपूर खान, तारीफ में पढ़े कसीदे

Fri, 03 May 2024 02:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 03 May 2024 02:31 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आमिर खान-किरण राव की फिल्म लापता लेडिज की तारीफ में ऐसी बात बोली है जिसे सुनकर आमिर खान के फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan praises Aamir Khan Kiran Rao Laapataa Ladies calls it what a gem..
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करीना कपूर खान और आमिर खान की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है। इस लाजवाब जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आमिर खान और किरण राव की फिल्म 'लापता लेडिज' रिलीज के बाद से ही दर्शकों और बॉलीवुड सितारों के बीच चर्चा में बनी हुई है। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। अपने को-स्टार आमिर की फिल्म 'लापता लेडिज' की तारीफ में करीना कपूर ने ऐसी बात बोली है जिसे सुनकर आपका दिल भी गदगद हो जाएगा। 
विज्ञापन


फिल्म को लेकर करीना की राय
आज करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'लापता लेडिज' को लेकर एक पोस्ट साझा किया है। करीना ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ''क्या फिल्म है..सर झुकाती हूं मैं'।
विज्ञापन



फिल्म को लेकर अभिनेताओं की राय
करीना की इस पोस्ट से पहले अभिनेता वरण धवन ने भी आमिर की इस फिल्म को लेकर एक पोस्ट साझा किया था। वरण ने लिखा, ''बहुत अच्छी लगी फिल्म लापता लेडिज। सभी ने फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है, सभी ने अपना किरदार बखूबी निभाया है।'' इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय साझा की थी। आलिया ने लिखा, 'फिल्मों में बहुत अच्छा समय बिताया। इन लेडीज, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, और सज्जन स्पर्श श्रीवास्तव और रवि किशन, वास्तव में मेरे दिल में हैं। इतनी खूबसूरत फिल्म और सभी कलाकारों का क्या शानदार प्रदर्शन, आप सभी को बधाई।''
विज्ञापन
विज्ञापन




किरण राव द्वारा निर्देशित 'लापता लेडीज' 1 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म 26 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म 'लापता लेडीज' बिप्लब गोस्वामी के पुरस्कार विजेता उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दर्शकों को 2001 के ग्रामीण भारत में वापस ले जाती है। इसकी कहानी दो दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनकी ट्रेन यात्रा के दौरान अदला-बदली हो जाती है। उतार-चढ़ाव से भरी यात्रा तब शुरू होती है जब उनके पति असली दुल्हन की तलाश शुरू करते हैं।

फूट-फूट कर विदाई में रोईं आरती सिंह, संभालते दिखे पति दीपक चौहान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed