सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karisma Kapoor worships her mother Babita says a mother should be like this

'एक मां ऐसी ही होनी चाहिए', करिश्मा कपूर ने इस बात को लेकर की बबीता की तारीफ; गिनाई उपलब्धियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 03 Apr 2026 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

Karishma Kapoor: करिश्मा कपूर ने अपनी मां बबीता की जमकर तारीफ की है और कई खास बातें बताई हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि उन्होंने किन कलाकारों के साथ काम किया है?

Karisma Kapoor worships her mother Babita says a mother should be like this
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkarismakapoor
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर अपने परिवार के साथ काफी जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां को लेकर कई अहम बातें बताई हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी की सारी सफलता और अपनी सारी शोहरत का श्रेय अपनी मां को दिया है।
Trending Videos

राज कपूर की पोती हाल ही में रियलिटी सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल' में नजर आईं। यहां उन्होंने अपनी मां बबीता के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे मुश्किल से मुश्किल समय में भी उनकी मां उनके साथ खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफ-स्क्रीन सुपरस्टार थीं मां
होस्ट आदित्य नारायण ने दर्शकों को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे करिश्मा कपूर की मां बबीता ही थीं, जिन्होंने उनके करियर में अपनी बेटी का साथ दिया। उन्होंने कहा कि करिश्मा कपूर, कपूर परिवार की ऑन-स्क्रीन सुपरस्टार थीं लेकिन ऑफ-स्क्रीन सुपरस्टार उनकी मां बबीता थीं। यह सुनकर करिश्मा भावुक हो गईं और कहा, 'आप मुझे अभी रुला रहे हैं। मैं अपनी मां की पूजा करती हूं। एक मां ऐसी ही होनी चाहिए, मां तो मां ही होती है। बेशक, मेरे परिवार ने मेरा साथ दिया लेकिन मां का जो आत्मविश्वास था और जो संस्कार उन्होंने मुझे सिखाए, वे सबसे ज्यादा जरूरी हैं। मुझे लगता है कि इसलिए मैं आज जो कुछ भी हूं और जो कुछ भी थी, उसका सारा श्रेय मैं अपनी मां को ही दूंगी।'

Karisma Kapoor worships her mother Babita says a mother should be like this
बबीता - फोटो : सोशल मीडिया
बबीता ने कई कलाकारों के साथ किया काम
करिश्मा ने आगे बताया कि उनकी मां बबीता ने हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में सिर्फ सात साल काम किया, लेकिन उनकी लगभग सभी फिल्में सफल रहीं। उन्होंने बताया कि बबीता ने कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया, जिनमें राजेश खन्ना, जितेंद्र, मनोज कुमार, धर्मेंद्र और कपूर परिवार के सदस्य, जैसे शम्मी कपूर और शशि कपूर शामिल हैं।

भरे सिनेमाघर में 'धुरंधर 2' देखने पहुंचा फिल्म का यह एक्टर, वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा दिलचस्प कैप्शन

बबीता ने छोड़ी थी एक्टिंग
कपूर परिवार की परंपराओं और नियमों के अनुसार, परिवार की महिलाओं को पेशेवर तौर पर मनोरंजन जगत का हिस्सा बनने की इजाजत नहीं थी। ऐसे में बबीता ने हिंदी सिनेमा जगत को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed