सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raza Murad pays heartfelt tribute to late mother on her 98th birth anniversary

Raza Murad: रजा मुराद ने दिवंगत मां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिखा- 'सबसे बड़ा आशीर्वाद...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 03 Apr 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Raza Murad Mother: रजा मुराद ने अपनी दिवंगत मां की 98वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही रजा ने मां की एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है।
 

Raza Murad pays heartfelt tribute to late mother on her 98th birth anniversary
रजा मुराद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने अपनी दिवंगत मां लियाकत जहां बेगम की 98वीं जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपनी मां को अपना सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया है।

Trending Videos

रजा ने दी मां को श्रद्धांजलि
रजा मुराद ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनकी मां उन्हें गोद में लिए हुए हैं, जब वे सिर्फ एक छोटे बच्चे थे। इस तस्वीर के साथ रजा ने कैप्शन में, 'आज मेरी दिवंगत मां लियाकत जहां बेगम की 98वीं जयंती है। उनकी गोद में जो बच्चा है, वह आपका दोस्त रजा मुराद है।'

View this post on Instagram

A post shared by Raza Murad (@razamurad1950)


विज्ञापन
विज्ञापन

मां के लिए लिखी खास बात
रजा मुराद ने इस तस्वीर के साथ लिखा कि मां जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने पुरानी कहावत दोहराई कि 'भगवान हर जगह नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने मां को बनाया।' उन्होंने आगे लिखा, 'दुनिया में सब कुछ मिल सकता है, लेकिन मां की जगह कोई नहीं ले सकता। निश्चित रूप से मां इस धरती पर भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।'

रजा मुराद का करियर
रजा मुराद ने 1972 में फिल्म ‘एक नजर’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मुख्य रूप से पिता, चाचा और खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी यादगार फिल्मों में ‘नमक हराम’, ‘प्रेम रोग’, ‘राम तेरी गंगा मैली’, ‘राम लखन’, ‘त्रिदेव’, ‘मोहरा’, ‘गुप्त’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने ‘जोधा अकबर’ में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने पंजाबी, तेलुगु फिल्मों और टीवी सीरियल ‘मधुबाला’ में भी अभिनय किया है। रजा मुराद अपनी भारी और गंभीर आवाज के लिए भी काफी मशहूर हैं।


यह भी पढ़ें: अजय देवगन फिल्म्स ने जारी किया बड़ा बयान, 'तान्हाजी' फेम निर्देशक ओम राउत का किया जिक्र; दी बड़ी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed