फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Abhishek Bachchan Talk About Comparisons With Wife Aishwarya Rai Career

पत्नी ऐश्वर्या के करियर से तुलना पर अभिषेक बच्चन की दो-टूक; बोले- ‘अपनी जीत खुद कमानी पड़ती है’

Fri, 03 Apr 2026 05:14 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 03 Apr 2026 05:14 PM IST
सार

Abhishek Bachchan Talk About Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को लगभग 19 साल हो चुके हैं। यह बॉलीवुड का एक आइडल कपल है। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या राय के करियर से तुलना को लेकर अपनी नजरिया बताया है। 

विज्ञापन
Abhishek Bachchan Talk About Comparisons With Wife Aishwarya Rai Career
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिषेक बच्चन के बॉलीवुड करियर को 26 साल हो चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। लेकिन वह ऐसे परिवार में आते हैं, जहां तीन बड़े नामी स्टार मौजूद हैं। पिता अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं। मां जया बच्चन एक उम्दा अभिनेत्री रही हैं। वहीं पत्नी ऐश्वर्या विश्व सुंदरी और बॉलीवुड की सबसे हिट एक्ट्रेस में शामिल रही हैं। अक्सर ही अभिषेक बच्चन के करियर की तुलना उनकी पत्नी के करियर से हाेती है। हाल ही में इस मुद्दे पर अभिषेक ने फिर मन की बात कही है। 

विज्ञापन

क्या है तुलना को लेकर अभिषेक बच्चन का नजरिया?
लीली सिंह के पॉडकास्ट में अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि शादी के बाद ज्यादा सफल पार्टनर के साथ रहने पर कुछ लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। इस पर अभिषेक कहते हैं, ‘मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो सिर्फ इसलिए जीतना चाहता हो क्योंकि किसी और ने हार मान ली। मुझे बचपन से यही सिखाया गया है कि आपको अपनी जीत खुद कमानी पड़ती है।’ 

विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘मेरी सोच ऐसी ही है। मैं किसी ऐसी पार्टनरशिप या शादी में नहीं रहना चाहता हूं, जहां मेरी पत्नी को कोई काम करना इसलिए बंद करना पड़े क्योंकि मुझे खुद को ज्यादा मर्द जैसा महसूस कराना है। शुक्र है कि मेरी पत्नी भी ऐसी ही है, जो इस तरह से नहीं सोचती हैं।’  

विज्ञापन
विज्ञापन

Abhishek Bachchan Talk About Comparisons With Wife Aishwarya Rai Career
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन सी है अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म? 
पिछले साल फिल्म 'आई वांट टू टॉक' और ‘कालीधर लापता’ में अभिषेक बच्चन ने एक लीक से हटकर किरदार निभाकर था। इस साल वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नेगेटिव रोल निभाएंगे। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed