पवन सिंह की पत्नी ने अकेले मनाया करवा चौथ, खेसारी लाल यादव बोले- 'अपनी चंदा के साथ देखा चांद'
Bhojpuri Celebs Celebrate Karva Chauth: बॉलीवुड और टीवी कलाकारों के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों ने करवा चौथ का त्योहार मनाया है। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने यह त्योहार अकेले ही मनाया है। उन्होंने अकेले ही चांद देखा और व्रत तोड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए ज्योति ने लिखा 'पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है- मेरी जैसी अभागन कोई और न बने। सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।'
भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा देवी के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया है। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है 'मैंने आज अपने चंदा के साथ उस चांद को देखा।'
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने पत्नी सुरभि तिवारी के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया है। सुरभि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और इस मौके की झलक दिखाई। मनोज तिवारी ने पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तुड़वाया।
दिग्गज कलाकार रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया है। रवि किशन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि जब उनकी पत्नी उनकी आरती उतार रही हैं, तब रवि किशन हाथ जोड़ते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हैं।। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रवि किशन अपनी पत्नी को कितना प्यार करते हैं।
भोजपुरी कलाकार यश कुमार और निधि झा ने भी करवा चौथ का त्योहार मनाया है। निधि झा प्रेग्नेंट हैं, इसके बावजूद उन्होंने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। पत्नी के साथ यश कुमार ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'दो चांद एक ही तस्वीर में, एक मेरे पीछे, एक मेरे आगे। करवा चौथ की शुभकामनाएं धर्मपत्नी जी।'

कमेंट
कमेंट X