फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   krishnaavtaram movie to be released worldwide helmed by sri sri ravishankar

कृष्णावतारम: दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म, मिलेगा ग्लोबल ट्रस्ट का साथ; जानें क्या है मेकर्स की योजना?

Mon, 07 Sep 2026 07:17 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Sep 2026 07:17 PM IST
सार

Krishnavataram Movie Worldwide Release: फिल्म ‘कृष्णावतारम: पार्ट 1’ की रिलीज के बाद अब कई ग्लोबल ट्रस्ट मिलकर इसे अंतराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। जानें क्या है मेकर्स का प्लान?

विज्ञापन
krishnaavtaram movie to be released worldwide helmed by sri sri ravishankar
‘कृष्णावतारम’ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल 7 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम: पार्ट 1- हृदयम’, कृष्णावतारम ट्रिलॉजी की पहली किस्त थी। अब इस फिल्म के मेकर्स आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के साथ मिलकर इसे ग्लोबली रिलीज करने की तैयारी में हैं। यह फिल्म भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित है। इसके पहले भाग में कृष्ण का राधा और रुक्मिणी के साथ रिश्ता दिखाया।
विज्ञापन

दुनियाभर के दर्शक कब देख सकेंगे ‘कृष्णावतारम’ 
फिल्म ‘कृष्णावतारम’ तीन अलग-अलग भाग में रिलीज होनी है। फिल्म का पहला भाग 'हृदयम' सबसे पहले रिलीज किया गया था। इसके दो भाग अभी रिलीज होने बाकी हैं। इन अगले भागों की रिलीज से पहले ही फिल्म दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने वाली है।

विज्ञापन

इसे वर्ल्डवाइड रिलीज करने की जिम्मेदारी क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज,आर्ट ऑफ लिविंग और वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर ने उठा ली है। इनकी मदद से अब यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह फिल्म ग्लोबली कब रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

krishnaavtaram movie to be released worldwide helmed by sri sri ravishankar
श्री श्री रविशंकर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या बोले श्री श्री रवि शंकर?
फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर ने कहा, ‘कृष्ण का मतलब है ,सबसे आकर्षक आत्मा। यह वही दिव्यता है जो सबसे ज्यादा आकर्षित करती है; वह ऊर्जा जो हर चीज को अपनी तरफ खींचती है। जब आपको यह एहसास होता है कि आपका जीवन और यह पूरा संसार बस एक लीला है, तब आपके भीतर कृष्ण का जन्म होता है।’

krishnaavtaram movie to be released worldwide helmed by sri sri ravishankar
कृष्णावतारम - फोटो : सोशल मीडिया

क्या बोले फिल्म के प्रोड्यूसर? 
वहीं फिल्म ‘कृष्णावतारम’ के प्रोड्यूसर डॉ. साजन राज कुरुप ने कहा, ‘कृष्णावतारम के जरिए हमें भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने और अपनी सांस्कृतिक मान्यताओं को सामने रखने पर गर्व है। हमारा विजन ‘कृष्णावतारम’ को एक ऐसा ग्लोबल कल्चरल मूवमेंट बनाना है, जो सिनेमा, आर्ट और हमारी विरासत का जश्न मनाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed