{"_id":"596b1f784f1c1be66b8b4adc","slug":"madhur-bhandarkar-pc-cancelled-in-nagpur-says-can-i-have-freedom-of-expression","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागपुर में कैंसिल हुई मधुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले क्या नहीं है बोलने की आजादी?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
नागपुर में कैंसिल हुई मधुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले क्या नहीं है बोलने की आजादी?
amarujala.com, presented by- शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
मधुर भंडारकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। नागपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी उन्हें कैंसिल करना पड़ा। इस बात की जानकारी मधुर ने ट्विटर के जरिए दी।
मधुर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ट्वीट करते हुए लिखा पुणे के बाद नागपुर में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस मुझे कैंसिल करनी पड़ी। क्या मुझे बोलने की आजादी नहीं है?
मधुर अपनी पूरी टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की जगह के लिए रवाना हो गए थे लेकिन रास्ते में मचे कोहराम को देखते हुए वो बीच से ही लौट गए। इससे पहले शनिवार को भी मधुर को पुणे में होने वाली प्रेस वार्ता को रद्द करना पड़ा था। खबर के मुताबिक जिस जगह पर पुणे में टीम की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने थी वहां पर पहले से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे और सुरक्षा कारणों की वजह से उसे भी आखिरी मौके पर कैंसिल करना पड़ा।
मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' की कहानी इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी के इर्दगिर्द घूमती है जिसको लेकर कई लोग विरोध कर रहे हैं। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने है लेकिन उससे पहले ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म को लेकर मधुर को एक लीगल नोटिस भेजा है जिसमें उन्हें फिल्म में 17 कट्स लगाने को कहा है। हालांकि मुधर ये साफ कर चुके हैं कि वो कोई भी कट नहीं लगाएंगे और जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगें।

Dear @OfficeOfRG after Pune I have 2 cancel today's PressCon at Nagpur.Do you approve this hooliganism? Can I have my Freedom of Expression? pic.twitter.com/y44DXiOOgp
विज्ञापन विज्ञापन— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) July 16, 2017