फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Madhur Bhandarkar says if I was a Modi supporter then my film would not get 17 cuts notice

मधुर ने पूछा, आप ही बताएं होता मोदी सपोर्टर तो क्या आता ये नया फरमान

Sat, 15 Jul 2017 02:59 PM IST
amarujala.com, presented by – शिप्रा सक्सेना
amarujala.com, presented by – शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 15 Jul 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar says if I was a Modi supporter then my film would not get 17 cuts notice
मधुर भंडारकर
फिल्मकार मधुर भंडारकर और विवादों का नाता तो काफी पुराना है। 28 जुलाई को मधुर की फिल्म ‘इंदु सरकार’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ था और तब से फिल्म को लेकर जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड ने मुधर को एक लीगल नोटिस भेज दिया है जिससे कि वो तिलमिला गए हैं।
विज्ञापन


मधुर पर हमेशा से ही ये आरोप लगता आया है कि वो बीजेपी सरकार के घोर समर्थक हैं लेकिन उन्होंने हाल ही में एक बयान देते हुए कहा कि वो बीजेपी के समर्थक नहीं है अगर ऐसा होता तो उनकी फिल्म को बिना किसी रूकावट के सर्टिफिकेट मिल जाता।
विज्ञापन


इस नोटिस में मुधर को 17 कट्स लगाने को कहा गया है। अपनी फिल्म के गाने को लॉन्च करने दिल्ली पहुंचे मुधर ने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मुझे इस फिल्म में 17 कट्स लगाने को कहा गया है लेकिन एक बात तो पक्की है कि मैं इसमें कट नहीं लगाऊंगा। मैं नोटिस को अपने लीगल एक्सपर्ट टीम के साथ पढूंगा और जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाऊंगा।‘
विज्ञापन
विज्ञापन


‘इंदु सरकार’ फिल्म की कहानी 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई एमरजेंसी के समय पर आधारित है। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुलहरि, सुप्रिया विनोद, अनुपम खेर और तोता रॉय चौधरी जैसे कलाकार हैं।  
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed