{"_id":"69df65754db8c02e6f038b00","slug":"more-than-400-stunt-workers-perform-in-dhurandhar-aditya-dhar-praises-action-team-2026-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'धुरंधर' में 400 स्टंट कलाकारों ने किया काम, आदित्य धर का खुलासा; एक्शन टीम की जमकर तारीफ की","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'धुरंधर' में 400 स्टंट कलाकारों ने किया काम, आदित्य धर का खुलासा; एक्शन टीम की जमकर तारीफ की
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 15 Apr 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Dhurandhar 2: आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' से जुड़े कई लोगों की खूब तारीफ की है। इस बार उन्होंने एक्शन टीम की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
धुरंधर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
विज्ञापन
विस्तार
डायरेक्टर आदित्य धर फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की कामयाबी से काफी खुश हैं। वह इस फिल्म से जुड़े लोगों की कई बार तारीफ कर चुके हैं। वह फिल्म के एडिटर, कंपोजर, कास्टिंग डायरेक्टर, साउंड टीम और सिनेमैटोग्राफर की पहले ही तारीफ कर चुके हैं। अब उन्होंने एक्शन डिपार्टमेंट की तारीफ की है।
Trending Videos
धुरंधर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
आदित्य धर ने की एक्शन टीम की तारीफ
आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, फिल्ममेकर ने शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने उस स्टंट टीम की तारीफ की, जिसने 'धुरंधर 2' और पहली फिल्म पर बिना थके काम किया। धर ने बताया कि फ्रैंचाइजी में दिखाए गए शानदार एक्शन सीन्स को करने में 400 से ज्यादा स्टंट कलाकारों ने हिस्सा लिया था।

अजीब आइडिया पर भी किया अच्छा काम
आदित्य धर ने लिखा कि एजाज गुलाब, सी यंग ओह, यानिक बेन, रमजान बुलुत और विशाल त्यागी जैसे लोगों ने एक्शन सीन को पर्दे पर उतारे। उन्होंने आगे लिखा कि वह इन लोगों के पास बहुत अजीब आइडिया लेकर जाते थे। जैसे किसी आदमी को एक कुकर के अंदर पकाना, किसी को सड़कों पर बाइक के पीछे, गले में फंदा डालकर घसीटना, या तीस आदमियों को पंखों से उल्टा लटकाकर, एक बटन दबाते ही उन्हें घुमाना। ये लोग बिना हिचकिचाहट के इन आइडिया पर काम करते थे।

View this post on Instagram
धुरंधर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@adityadharfilms
400 से ज्यादा स्टंट परफॉर्मर ने किया काम
धर ने बताया कि एक्शन सीन्स के लिए बहुत ज्यादा कलाकारों और काफी ज्यादा प्लानिंग की जरूरत थी। उन्हें शूटिंग के दौरान का एक पल याद आया, जब उन्हें एहसास हुआ कि फिल्म में पहले ही कितने सारे स्टंट कलाकारों का इस्तेमाल हो चुका है। इसमें लगभग 400 स्टंट परफॉर्मर ने काम किया।

- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने एक्शन कलाकारों की तारीफ की
आदित्य धर ने सी यंग ओह और उनकी टीम की तारीफ की। धर ने यानिक बेन, रमजान बुलुत, एजाज गुलाब और अनुभवी एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली मुगल के काम की भी तारीफ की। आदित्य धर ने एक्शन सीन बनाने में शामिल बारीकी और टीमवर्क पर भी रोशनी डाली।
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी का कलेक्शन
आपको बता दें कि 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने दुनिया भर में 3,019 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

कमेंट
कमेंट X