फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netflix shares Dining With Kapoors video clip ahead of trailer release

करीना से लेकर रणबीर तक, बचपन की तस्वीरों में क्यूट दिखे कपूर परिवार के सदस्य; वायरल हो रहा वीडियो

Fri, 14 Nov 2025 08:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 14 Nov 2025 08:38 PM IST
सार

Dining With Kapoors: कपूर खानदान पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' से क्लिप सामने आई है। इसे नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है आइए देखते हैं इसमें क्या है।

विज्ञापन
Netflix shares Dining With Kapoors video clip ahead of trailer release
करीना कपूर और रणबीर कपूर की बचपन की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

विस्तार

बॉलीवुड के सबसे मशहूर परिवारों में से एक कपूर परिवार पर एक डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' बन रही है। इसमें कपूर खानदान के बारे में कई दिलचस्प चीजें दिखाई जाएंगी। यह डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर 21 नवंबर को रिलीज होगी। इससे पहले आज 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर इस डॉक्यूमेंट्री का एक छोटा सा हिस्सा दिखाया गया है। इस क्लिप में कपूर खानदान के लोगों के बचपन की तस्वीरें दिखाई गई हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


नेटफ्लिक्स ने शेयर की क्लिप
नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर 'डाइनिंग विद द कपूर्स' की एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'कपूर परिवार के बच्चों की तरफ से बाल दिवस की शुभकामनाएं। कल देखें डाइनिंग विद द कपूर्स का ट्रेलर।' नेटफ्लिक्स ने इस पोस्ट में कपूर परिवार के सदस्यों को टैग किया है।

वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि कपूर परिवार के सदस्य जिसमें रणबीर कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान और कई दूसरे लोग शामिल हैं, एक कमरे में आते हैं। कमरे में पड़ी एक टेबल पर कपूर परिवार के सदस्यों की बचपन की तस्वीरें रखी होती हैं। सभी लोग इन तस्वीरों को देख कर खुश हो जाते हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान अपनी बचपन की तस्वीर देख कर काफी खुश होते हैं। करीना अपने पिता रणधीर कपूर की तस्वीर देख कर हैरान हो जाती हैं। तस्वीर में रणबीर कपूर काफी क्यूट लगते हैं।

दिलचस्प है डॉक्यूमेंट्री का कॉसेप्ट
आपको बता दें कि 21 नवंबर को रिलीज होने वाली डॉक्युमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' में दर्शकों को उस परिवार की झलक मिलेगी, जिसने हिंदी सिनेमा को पीढ़ियों तक दिशा दी। इस परिवार की जड़ें पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक फैली हैं। डॉक्युमेंट्री में सिनेमा के इतिहास को खाने और पारिवारिक परंपराओं के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में राज कपूर के दौर से लेकर आज की नई पीढ़ी तक की कहानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed