Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pashmina Birthday Brother Hrithik Roshan Pens Sweet Birthday Post For Cousin

पश्मीना का जन्मदिन: ऋतिक रोशन ने कजिन को खास अंदाज में किया विश, इमोशनल नोट में कही दिल छू लेने वाली बात

Wed, 11 Nov 2026 10:59 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 10:59 AM IST
सार

  • अभिनेत्री पश्मीना रोशन अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं।
  • पश्मीना, राकेश रोशन के भाई राजेश की बेटी हैं।
  • अब अभिनेत्री के जन्मदिन पर भाई ऋतिक ने प्यार भरा पोस्ट लिखा है।

विज्ञापन
Pashmina Birthday Brother Hrithik Roshan Pens Sweet Birthday Post For Cousin
ऋतिक रोशन, पश्मीना रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का अपनी कजिन पश्मीना रोशन के साथ खास रिश्ता है। इसकी झलक एक बार फिर उनके लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में देखने को मिली। दरअसल, ऋतिक ने पश्मीना के जन्मदिन पर उनके लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया और खास अंदाज में उन्हें विश किया।
विज्ञापन


इस दौरान एक्टर का प्रोटेक्टिव बड़े भाई वाला अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने पश्मीना के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा कि वह हमेशा उनके दिल की हिफाजत करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Pashmina Birthday Brother Hrithik Roshan Pens Sweet Birthday Post For Cousin
ऋतिक रोशन, पश्मीना रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या किया ऋतिक ने पोस्ट?
ऋतिक ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारे परिवार की जिंदगी और प्यार, सबसे चमकदार रोशनी... आज हम तुम्हारे होने का जश्न मना रहे हैं। तुम्हारी सहज प्रतिभा हर मौके को और भी खास बना देती है। क्या तुम्हारे बिना हमारी कोई सबसे खुशनुमा याद हो सकती है? मेरी प्यारी पश, तुम पूरी तरह से एक दिल हो। ऐसा दिल जिसकी हिफाजत करने का मन करता है और ऐसी शख्सियत, जिससे मैं हमेशा प्रेरित होता हूं।'

एक्टर ने आगे लिखा, 'अपनी इस खूबसूरत चमक को कभी खोने मत देना। यूं ही चमकती रहो, हमें हैरान करती रहो और हमेशा खुद जैसी बनी रहो। परिवार की इस यंग जीनियस, आगे बढ़ती रहो। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो, खूबसूरत लड़की।'

किस फिल्म से किया पश्मीना ने डेब्यू?
इस पोस्ट के साथ ऋतिक ने पश्मीना के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। बता दें कि पश्मीना रोशन, दिग्गज म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन की बेटी हैं। वह भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। पश्मीना ने साल 2024 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 21 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

Pashmina Birthday Brother Hrithik Roshan Pens Sweet Birthday Post For Cousin
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
LACMA गाला में भी दिखा ऋतिक का स्टाइलिश अंदाज
वर्कफ्रंट और निजी जिंदगी के बीच ऋतिक हाल ही में लॉस एंजिल्स में आयोजित LACMA (लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट) आर्ट + फिल्म गाला में भी नजर आए। इस इवेंट के 15वें संस्करण में उन्होंने हॉलीवुड के कई बड़े सितारों, फिल्ममेकर्स, कलाकारों और दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियों के साथ शिरकत की।

यह सालाना गाला 7 नवंबर की शाम आयोजित किया गया था। लग्जरी फैशन ब्रांड के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में कला, सिनेमा और संस्कृति के मेल का जश्न मनाया जाता है। इस बार इवेंट की सह-अध्यक्षता हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो और एंटरप्रेन्योर ईवा चाउ ने की।

इस खास मौके पर ऋतिक की मेजबानी भारतीय मूल की प्रोड्यूसर, वेंचर कैपिटलिस्ट और इंटरनेशनल एमी बोर्ड की सदस्य कविता गुप्ता ने की। वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं।

इस स्टार-स्टडेड शाम में लियोनार्डो डिकैप्रियो के अलावा टॉम हैंक्स, टिमोथी शैलामे, निकोल किडमैन, एंड्रयू गारफील्ड, आन्या टेलर-जॉय, रूफस सीवेल, एशले पार्क, जेसिका विलियम्स और मोनिका बारबारो जैसी कई बड़ी हॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed