पलक पुरसवानी ने बॉयफ्रेंड से रचाई शादी, ईशा योगा सेंटर में हुई सिंपल वेडिंग; कपल ने शेयर की खास तस्वीरें
Palak Purswani Wedding: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 2 फेम पलक पुरसवानी ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना से शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिन्हें फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पलक पुरसवानी और रोहन खन्ना ने 26 जून को शादी की थी, लेकिन कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की पहली तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें फैंस को उनकी खास शादी की झलक देखने को मिली। बता दें कि पलक के पति रोहन पेशे से मार्केटिंग प्रोफेशनल हैं। दोनों ने तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योगा सेंटर में बेहद निजी और सादगी भरे समारोह में शादी की।
इंस्टाग्राम पर शेयर की खास पोस्ट
पलक और रोहन ने इंस्टाग्राम पर एक साथ पोस्ट शेयर करते हुए अपनी लव स्टोरी के बारे में भी लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ लव स्टोरी किस्मत लिखती है, हमारी कहानी महादेव ने चुनी। दो आत्माओं से… हमेशा के लिए एक। 26.06.26।’
सिंपल और स्पिरिचुअल वेडिंग को चुना
शादी के लिए पलक ने लाल रंग का खूबसूरत ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ पेयर किया। ईशा योगा सेंटर के शांत और खूबसूरत माहौल में दोनों ने एक सिंपल और स्पिरिचुअल वेडिंग को चुना।
सेलेब्स ने दी बधाई
जैसे ही कपल ने अपनी तस्वीरें शेयर कीं, टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। कॉमेडियन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी ने लिखा, ‘बहुत मुबारक आप दोनों को,’ वहीं मनीषा रानी ने कमेंट किया, ‘कांग्रेसुलेशन्स।’
एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने भी कपल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘वाह! पलक, तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। आप दोनों को जिंदगी की सारी खुशियां मिलें। ढेर सारा प्यार और हमेशा खुश रहो।’
दोनों के रिश्ते के बारे में
यह शादी कपल की सगाई के एक साल बाद हुई है। अप्रैल 2025 में रोहन ने तुर्की के कैप्पाडोसिया ट्रिप के दौरान पलक को प्रपोज किया था।
ये भी पढ़ें- ‘सतलुज’ विवाद से हैरान नहींं है जसवंत सिंह खालड़ा का परिवार, ‘डायल्यूटेड वर्जन’ रिलीज करने से किया इनकार
रोहन से पहले पलक एक्टर अविनाश सचदेव को डेट कर रही थीं। दोनों ने 2019 में अपने रिश्ते की शुरुआत की थी और खबरों के मुताबिक सगाई भी की थी। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। पलक ने आरोप लगाया था कि अविनाश ने उन्हें धोखा दिया। बाद में दोनों बिग बॉस OTT 2 में साथ नजर आए थे।