{"_id":"6a0424333759ec6c6e02a22f","slug":"rajinikanth-shared-his-art-of-living-centre-experience-on-spiritual-leader-ravishankar-s-birthday-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत ने बताया कैसे टूटा घमंड? सुनाए आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर से जुड़े किस्से, बोले- 'वहां घोड़े का नाम रजनी..'","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
रजनीकांत ने बताया कैसे टूटा घमंड? सुनाए आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर से जुड़े किस्से, बोले- 'वहां घोड़े का नाम रजनी..'
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 May 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajinikanth On Art Of Living: 13 मई को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बीती शाम बंगलूरू में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल हुए। मंच से उन्हाेंने आश्रम से जुड़े अपने कुछ यादगार किस्से साझा किए, जिसे सुनकर सभी खूब हंसे।
श्री श्री रवि शंकर, रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मशहूर अभिनेता रजनीकांत मंगलवार शाम आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिन के अवसर पर हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्हाेंने स्टेज पर बेहद खूबसूरत भाषण दिया। अपने भाषण में रजनीकांत ने बताया कि कैसे आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में रहने से उनका घमंड टूटा। इसके साथ ही रजनीकांत ने आश्रम से जुड़े अपने कुछ यादगार किस्से साझा किए, जिसे सुनकर सभी खूब हंसे। जानिए रजनीकांत ने क्या कहा ?
बोले- उस आश्रम में घोड़े का नाम 'रजनी' था
मंच से बात करते हुए रजनीकांत ने अपने आश्रम में रहने वाले दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि वो जब पहली बार वो आश्रम पहुंचे तो मंत्रमुग्ध हो गए। चारों ओर हरियाली, झील और लोग, सभी मुस्कुराते और खुश। वहां एक कई हाथी, घोड़े और सैकड़ों गायें थीं। एक घोड़ा ऐसा भी था, जिसका नाम रजनी था। रजनी का यह किस्सा सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
Trending Videos

VIDEO | Recalling his earlier visit to the Art of Living, actor Rajinikanth (@rajinikanth) brought the house down with his humorous take, said, 'nobody even looked at me'.#Rajinikanth pic.twitter.com/JPZGgxtLMv
— Press Trust of India (@PTI_News) May 12, 2026
सैकड़ों लोगों में किसी ने मुझे नहीं पहचाना
आगे रजनीकांत ने एक और किस्सा दर्शकों से साझा किया। उन्होंने कहा, 'आश्रम में रहने के दौरान एक दिन श्री श्री ने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनके साथ मंदिर जाना चाहूंगा? मैंने कहा कि मैं एक स्टार हूं, वहां सैकड़ों लोगों के बीच जाना मेरे लिए मुश्किल होगा। मैंने स्वाभाविक रूप से सोचा था कि वहां कई लोग होंगे और वो मुझे पहचान लेंगे, तो खुश हो जाएंगे।'
रजनी ने आगे बताया, 'जब मैं वहां पहुंचा तो वहां मुझे तमिलनाडु के भी कई लोग नजर आए पर मैं झूठ नहीं बोलूंगा... वहां एक भी व्यक्ति ने मेरी तरफ नहीं देखा। इस अनुभव ने मेरे अंदर के अहंकार को तोड़ दिया।'
रजनी का यह किस्सा सुनकर भी वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।

रजनीकांत
- फोटो : instagram
जल्द शुरू करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग
वर्क फ्रंट पर रजनीकांत, जल्द कमल हसन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेगे। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं। फिलहाल इसकी पटकथा, लोकेशन, कलाकारों और तकनीकी टीम पर काम हो रहा है। इस फिल्म को अब तक का सबसे बड़ा तमिल प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक मेकर्स ने इसकी पूरी स्टार कास्ट की जानकारी शेयर नहीं की है। सुनने में आया है कि कमल और रजनी के साथ इसमें तृषा कृष्णन नजर आ सकती हैं।