फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ranbir kapoor spoke telugu for fans in film ramayan hyderabad event

रामायण: फिल्म से जुड़े इवेंट में रणबीर ने किया ऐसा काम, साई पल्लवी समेत फैंस ने लगाए ठहाके; जानें क्या हुआ

Tue, 20 Oct 2026 11:03 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Oct 2026 11:03 AM IST
सार

Ranbir Kapoor In Hyderabad Event: फिल्म ‘रामायण’ के हैदराबाद में हुए प्री-रिलीज इवेंट में रणबीर कपूर ने अपने तेलुगु फैंस को एक खास तोहफा दिया। इसके बाद फिल्म में उनकी को-स्टार साई पल्लवी समेत उनके फैंस काफी खुश हो गए।

विज्ञापन
ranbir kapoor spoke telugu for fans in film ramayan hyderabad event
रणबीर कपूर, साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ का हैदराबाद में प्री रिलीज इवेंट था। इस दौरान रणबीर कपूर ने अपने तेलुगु भाषी प्रशंसकों को एक छोटा सा सरप्राइज दिया। इस पर उनके फैंस काफी खुश हुए। जानें क्या किया…

विज्ञापन

फैंस के लिए क्या खास किया?
सोमवार को हैदराबाद में फिल्म 'रामायण' के प्री-रिलीज इवेंट में रणबीर कपूर ने फैंस के लिए खास काम किया। फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर ने दर्शकों से मिल रहे प्यार का धन्यवाद देने के लिए  तेलुगु में बात की। इस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और उनकी को-स्टार साई पल्लवी ने भी खुशी जताई।

विज्ञापन
Trending Videos

ranbir kapoor spoke telugu for fans in film ramayan hyderabad event
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

 तेलुगु में बात की एक्टर ने 
रणबीर ने स वहां मौजूद फैंस से कहा, ‘मेरे सभी तेलुगु भाषी फैंस, दुनिया भर में फैले मेरे सभी भाइयों और बहनों को, मैं आप सभी का मुझे और मेरे काम को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं वादा करता हूं कि मैं हमेशा कड़ी मेहनत करूंगा ताकि आप सभी को बड़े पर्दे पर एक यादगार अनुभव दे सकूं। मुझे उम्मीद है मैंने इस भाषा को सही तरीके से बोला है और इसमें कोई गलती नहीं होगी।

विज्ञापन

ranbir kapoor spoke telugu for fans in film ramayan hyderabad event
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विदेशी बाजारों में एडवांस बुकिंग 
अभी फिल्म ने विदेशी बाजारों में एडवांस बुकिंग के जरिए 7.34 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म्स डिस्कोर्स के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म की विदेशी एडवांस बुकिंग में सबसे आगे अमेरिका और कनाडा हैं। इसके बाद ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है। फिल्म की कुल विदेशी एडवांस बुकिंग में उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed