Raja Shivaji VS Bhooth Bangla: 100 करोड़ क्लब की तरफ 'राजा शिवाजी' के कदम; 'भूत बंगला' ने किया इतना कलेक्शन
Raja Shivaji VS Bhooth Bangla Collection: फिल्म 'भूत बंगला' और 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। आज बुधवार को इन दोनों फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया है? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज को आज 27 दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इसके अलावा रितेश देशमुख और जेनेलिया की फिल्म 'राजा शिवाजी' भी मजबूत स्थिति में है। दोनों फिल्मों को दर्शकों से कैसा रेस्पॉन्स मिल रहा है? जानिए
राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' मराठी और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस फिल्म का निर्देशन भी रितेश देशमुख ने किया है। साथ ही मुख्य भूमिका भी निभाई है।
- ओपनिंग डे पर 'राजा शिवाजी' ने 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे।
- पहले वीक फिल्म ने 52.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
- फिल्म दूसरे वीक में भी अच्छी कमाई कर रही है।
- बीते दिन मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
13वें दिन का कलेक्शन कितना हुआ?
'राजा शिवाजी' ने आज बुधवार को भी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने आज 13वें दिन 1.51 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 74.66 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने की तरफ बढ़ रही है। फिल्म ने हिंदी भाषा में टोटल 21.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, मराठी भाषा में 52.9 करोड़ रुपये कमाए हैं।
सामंथा की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की रिलीज डेट आई सामने, साड़ी पहने हाथ में बंदूक लिए नजर आईं एक्ट्रेस
'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' अब थिएटर्स में एक महीना पूरा करने वाली है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 200 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है। हालांकि, वर्ल्डवाइड इसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बीते दिन मंगलवार को 'भूत बंगला' ने 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज 27वें दिन (बुधवार को) कमाई में गिरावट आई है। आज इसने 94 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 162.74 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 245.09 करोड़ रुपये हो गई है।