सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tips Music Issues Sharp Response To Vashu Bhagnani Intellectual Property Rights Case Says Claims Misleading

प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के राइट्स केस पर टिप्स म्यूजिक की तीखी प्रतिक्रिया, बयान जारी कर कहा- ‘दावे भ्रामक’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 14 May 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Intellectual Property Rights Case: पिछले दिनों टिप्स म्यूजिक और वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट के बीच का एक लीगल मामला चर्चा में रहा। यह मामला इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स यानी बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा से जुड़ा था। कोर्ट ने इस मामले में प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को अंतरिम सुरक्षा दी है। इस मामले पर अब टिप्स म्यूजिक की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। 

Tips Music Issues Sharp Response To Vashu Bhagnani Intellectual Property Rights Case Says Claims Misleading
वाशु भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम @vashubhagnani
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड में इस वक्त इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का मामला तुल पकड़ चुका है। टिप्स म्यूजिक और प्रोड्यूसर वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट के बीच इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को लेकर कोर्ट केस चल रहा है। इस मामले में वाशु भगनानी खुलकर अपना पक्ष रख रहे हैं। इसी मामले पर अब टिप्स म्यूजिक का भी पक्ष सामने आया है। जानिए, अपने पक्ष में टिप्स ने क्या कहा?

Trending Videos

टिप्स म्यूजिक ने अपने पक्ष में क्या कहा? 

टिप्स म्यूजिक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट करते हुए इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स मामले पर अपना पक्ष रखा। वह पोस्ट में लिखते हैं, ‘टिप्स म्यूजिक लिमिटेड पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन), कटिहार, बिहार के समक्ष एक मुकदमा पूजा एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने दायर किया है। इस बारे में हमें जानकारी मिली है। हालांकि आदेश की औपचारिक प्रतियों का अभी इंतजार है। लेकिन टिप्स यह बात साफ करना चाहता है कि वह संबंधित म्यूजिक के लीगल राइट्स रखते हैं। क्योंकि दोनों पक्षों के बीच लीगल समझौता हुआ था। टिप्स ने हमेशा लागू कानूनों का पूरी तरह से पालन किया है। लगभग तीन दशक तक इन राइट्स का खुले तौर पर और लीगल तरीके से इस्तेमाल किया है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: वरुण धवन की फिल्म में ‘चुनरी चुनरी’ गाना देख चौंके वाशु भगनानी, मामला कोर्ट तक क्यों पहुंचा? जानें नया अपडेट 


वाशु भगनानी के दावों को भाम्रक बताया 

आगे टिप्स म्यूजिक ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पूजा एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा किए गए दावों का टिप्स कड़ा विरोध करता है। यह दावे दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक नजर आते हैं। इनका उद्देश्य टिप्स की प्रतिष्ठा और साख को धूमिल करना है। हम कोर्ट के सामने अपने अधिकारों की रक्षा करने के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं। अपने हितों और अधिकारों के स्वामित्व की रक्षा के लिए सभी जरूरी कानूनी कदम भी उठाएंगे।’  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TIPS (@tips)


क्या था विवाद का कारण?
पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स म्यूजिक लिमिटेड और अन्य पक्षों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। कोर्ट में उन्होंने फिल्मों और म्यूजिक से जुड़े राइट्स और पेंटेंट के कमर्शियल दुरुपयोग का जिक्र किया था। इस कानूनी मामले में 'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'बीवी नंबर 1', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'तेरा जादू चल गया' और 'मुझे कुछ कहना है' जैसी फिल्में शामिल हैं। साथ ही यह मामला इन दिनों सीधे तौर पर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज को भी प्रभावित कर रहा है। दरअसल, इसमें भी एक गाना ‘चुनरी चुनरी’ इस्तेमाल किया गया है, जो की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स मामले से जाकर जुड़ता है। 
हाल ही में कोर्ट ने इसी मामले में पूजा एंटरटेनमेंट को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की। इस ऐतिहासिक फैसले का पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंडर और प्रोड्यूसर वाशु भगनानी स्वागत किया। लेकिन अब भी यह मामला अदालती कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed