Salaar Teaser: 'सालार' के टीजर के साथ हिट का आगाज, नींद उड़ा देगा प्रभास का धांसू अंदाज
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी प्रभास स्टारर फिल्म 'सालार' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इसमें प्रभास के साथ टीनू आनंद और पृथ्वीराज सुकुमारन का भी खूंखार अंदाज देखते ही बन रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं, अब प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म के जरिए डबल धमाल करने आ रहे हैं। प्रभास और श्रुति हासन को जल्द ही 'सालार' में देखा जाएगा। मेकर्स ने फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए इसका धांसू टीजर जारी कर दिया है, जो सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है।
'सालार' का टीजर रिलीज
फिल्म 'सालार' के टीजर में हाई ऑक्टेन स्टंट और एक्शन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। वहीं, प्रभास की दमदार झलक लोगों के बज को हाई करने के लिए काफी है। 'केजीएफ' के मेकर प्रशांत नील की इस अपकमिंग फिल्म का टीजर गुरुवार, 6 जुलाई को सुबह 5:12 बजे रिलीज किया गया, जिसके बाद से ही फैंस में खुशी की लहर है। टीजर सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है, और लोग इसे देखने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Ranveer Singh: कभी बाजीराव तो कभी सिम्बा बन मचाया गदर, रणवीर सिंह के इन पांच किरदारों ने जीता दर्शकों का दिल
टीनू आनंद का धांसू अंदाज
'सालार' के टीजर की शुरुआत एक शख्स से होती है, जो गाड़ी पर बैठा दिखाई दे रहा है, और कई सारे लोग उसकी ओर राइफल और हथियार ताने उसे कुछ बोलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उस शख्स को कहते सुना जाता है, 'सिंपल इंग्लिश, नो कन्फ्यूजन। आई एम चीता, टाइगर, एलिफेंट, वेरी डेंजरस, बट नॉट इन जुरासिक पार्क, क्योंकि उस पार्क में....'इतना कहकर वह शख्स चुप हो जाता है। यह शख्स कोई और नहीं टीनू आनंद हैं, जो 'सालार' में एक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
Shah Rukh Khan: मां की हालत गंभीर होते हुए भी पहली फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे थे शाहरुख, केतन मेहता का खुलासा
हाई ऑक्टेन स्टंट करते दिखे प्रभास
अगले सीन में प्रभास हाथ में चाकू और राइफल लिए दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। टीजर में टीनू आनंद और प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन का भी खूंखार अंदाज देखने को मिला है। 'सालार' के साथ, सबसे बड़े एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार प्रभास पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।