Sikandar: सलमान खान ने शेयर किया ‘सिकंदर’ का पहला पोस्टर, सामने आया भाईजान का दमदार लुक
Sikandar: अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ का पहला लुक शेयर किया है। वह एक दमदार अवतार में दिखाई दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आए लुक में सलमान खान एक दमदार अवतार में दिख रहे हैं, जिसमें उन्होंने भाला पकड़ा हुआ है, जो पोस्टर में एक शक्तिशाली और तीव्र वाइब जोड़ता है। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रस्तुत किया है।
सलमान ने अपने पोस्ट में बताया कि टीजर 27 दिसंबर को उनके जन्मदिन के दिन सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा। अभिनेता की इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। ऐसे में पोस्टर और टीजर उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा देगा। हालांकि, अभी फिल्म के लिए उन्हें और इंतजार करना होगा, क्योंकि यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होगी। सलमान ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "फिर मिलेंगे कल सुबह ठीक 11.07 बजे।”
Sikandar Teaser: सलमान के बर्थडे पर रिलीज होगा 'सिकंदर' का टीजर, 1 मिनट 45 सेकंड के वीडियो से लीक हुई फोटो
पोस्टर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके रिलीज होने के एक घंटे में ही इस पर हजारों लाइक और कमेंट आ चुके हैं। फैंस ने जमकर कमेंट बॉक्स में कमेंट किए हैं। साथ ही वह सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
Salman Khan: सलमान खान ने दिया एक्स-गर्लफ्रेंड को दिल छू लेने वाला तोहफा, अभिनेत्री ने तस्वीर की शेयर
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान सिकंदर में दोहरी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं । एआर मुरुगादॉस की निर्देशित और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, सिकंदर में सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। फिल्म की मुख्य महिला कलाकार रश्मिका मंदाना हैं।