Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanki Suniel Shetty Meet MP CM Mohan Yadav During Visit Bhopal For Shooting New Movie

एमपी में शुरू होगी सनकी की शूटिंग: सीएम मोहन यादव से मिले सुनील शेट्टी, जानें क्या है तैयारी?

Fri, 27 Nov 2026 09:47 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 09:47 AM IST
सार

  • सुनील शेट्टी के बेटे अहान जल्द 'सनकी' में नजर आने वाले हैं।
  • यह फिल्म अगले साल 2027 में थिएटर में दस्तक देगी।
  • अब हाल ही में भोपाल पहुंचें अभिनेता सुनील शेट्टी ने एमपी के सीएम से मुलाकात की।

विज्ञापन
Sanki Suniel Shetty Meet MP CM Mohan Yadav During Visit Bhopal For Shooting New Movie
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सनकी' की शूटिंग को लेकर मध्य प्रदेश में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच प्रदेश में फिल्म की शूटिंग और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सुनील शेट्टी की इस मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश एक बार फिर फिल्म शूटिंग को लेकर सुर्खियों में है। आइए जानते हैं कि आखिर फिल्ममेकर्स अपनी कई फिल्मों में मध्य प्रदेश को शूटिंग के लिए क्यों चुनते हैं?
विज्ञापन
Trending Videos

Sanki Suniel Shetty Meet MP CM Mohan Yadav During Visit Bhopal For Shooting New Movie
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
सीएम से की सुनील शेट्टी ने मुलाकात
फिल्म 'सनकी' की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम मोहन यादव से मुलाकात की। इसका वीडियो सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर काफी वायरल हो रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म 'सनकी'
फिल्म 'सनकी' एक एक्शन और लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। इसमें सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं। फिल्म में रोमांस, इमोशन और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा। बता दें कि इसे 2027 की पहली छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।
विज्ञापन

Sanki Suniel Shetty Meet MP CM Mohan Yadav During Visit Bhopal For Shooting New Movie
अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग के लिए क्यों पसंद किया जाता है मध्य प्रदेश?
मध्य प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग करना फिल्ममेकर्स के लिए कई तरह से आसान है। यहां पर किले, महल, जंगल, नदियां, घाट, गांव और बड़े शहर जैसी कई तरह की लोकेशन मिल जाती हैं। इससे फिल्म निर्माताओं को अलग-अलग जगहों पर जाने की जरूरत कम पड़ती है।

इसके अलावा, सरकार ने शूटिंग की परमिशन को आसान बनाने के लिए फिल्म फैसिलिटेशन सेल (FFC) बनाया है। इसके जरिए फिल्ममेकर्स सिंगल विंडो सिस्टम से शूटिंग की अनुमति ले सकते हैं। सरकार की कोशिश है कि तय प्रक्रिया के तहत 15 दिनों के अंदर शूटिंग की परमिशन मिल जाए।

मध्य प्रदेश सरकार फिल्ममेकर्स को आर्थिक मदद भी देती है। प्रदेश की फिल्म पर्यटन नीति 2025 के तहत नियमों और शर्तों को पूरा करने वाली फिल्मों को अधिकतम 2 करोड़ रुपये या फिल्म के कुल बजट का 25 फीसदी तक की मदद मिल सकती है। इससे फिल्म बनाने का खर्च कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

Sanki Suniel Shetty Meet MP CM Mohan Yadav During Visit Bhopal For Shooting New Movie
अहान शेट्टी, सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@suniel.shetty
मध्य प्रदेश में हो चुकी है इन फिल्मों की शूटिंग
बता दें कि 'सनकी' कोई पहली फिल्म नहीं है, जिसकी शूटिंग एमपी में हो रही है। इससे पहले वहां 'स्त्री', 'स्त्री 2', 'भूल भुलैया 3', 'लापता लेडीज', 'डंकी', 'कलंक', 'पैडमैन', 'धड़क 2', 'फुकरे 3', 'पंगा', 'बाजीराव मस्तानी' और 'लुका छुपी' जैसी फिल्में शूट हो चुकी हैं। इसके अलावा 'पंचायत', 'गुल्लक', 'कोटा फैक्ट्री' और 'द रेलवे मेन' जैसी वेब सीरीज की शूटिंग भी मध्य प्रदेश में हुई है।

फिल्मों की शूटिंग से मध्य प्रदेश को भी फायदा होता है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। होटल, टैक्सी, खाने-पीने के कारोबार और छोटे दुकानदारों को काम मिलता है। साथ ही, फिल्मों में दिखाई गई जगहों को देखने के लिए दूसरे शहरों से लोग पहुंचते हैं, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed