फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah rukh khan wiped sweat with His manager pooja dadlani dupatta at famous Lalbaugcha Raja video viral

शाहरुख खान: पत्नी के सामने बादशाह ने क्यों पकड़ा मैनेजर पूजा का दुपट्टा? वायरल वीडियो पर भिड़े फैंस और ट्रोलर्स

Tue, 22 Sep 2026 12:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Sep 2026 12:14 PM IST
सार

SRK-Pooja Dadlani Video: अभिनेता शाहरुख खान बीते दिन लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनकी बेटी सुहाना और पत्नी गौरी के साथ मैनेजर पूजा ददलानी भी साथ नजर आईं। गणपति पंडाल में शाहरुख खान अपनी मैनेजर का दुपट्टा थामे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Shah rukh khan wiped sweat with His manager pooja dadlani dupatta at famous Lalbaugcha Raja video viral
शाहरुख खान परिवार के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी दस वर्षों से उनका काम देख रही हैं। फिल्मों की बात हो या मीटिंग्स की, शाहरुख खान अपनी मैनेजर का हर हुक्म मानते हैं। किंग खान ही नहीं, उनके परिवार के साथ पूजा की जबर्दस्त बॉन्डिंग है। बीते दिन शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान पूजा ददलानी भी साथ दिखीं। 

विज्ञापन

Shah rukh khan wiped sweat with His manager pooja dadlani dupatta at famous Lalbaugcha Raja video viral
शाहरुख खान परिवार के साथ लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख ने पकड़ा मैनेजर का दुपट्टा
लाल बाग के राजा पंडाल में शाहरुख खान के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान पहुंचीं। उनके साथ पूजा ददलानी को भी देखा गया। पूरे परिवार ने बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इससे संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मगर, एक वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है। इसमें शाहरुख खान को मैनेजर पूजा ददलानी का दुपट्टा पकड़े देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के दौरान गर्मी से बेहाल हुए किंग खान
वायरल वीडियो में शाहरुख खान अपनी मैनेजर के दुपट्टा से पसीना पोंछते नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान और उनका परिवार जब दर्शन करने गया है तो वहां कई और श्रद्धालुओं की भीड़ है। इस दौरान काफी गर्मी और उमस के कारण किंग खान को पसीना आ गया। इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी मैनेजर पूजा ददलानी का दुपट्टा लेकर अपना पसीना पोंछ लिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)


विज्ञापन

इस वजह से नहीं इस्तेमाल किया गौरी का दुपट्टा!
मैनेजर के दुपट्टे से पसीना पोंछते हुए शाहरुख खान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस पर नेटिजंस की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। किंग खान के फैंस और ट्रोलर्स आपस में भिड़ गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'किंग खान का कितना क्यूट अंदाज है यह'। एक यूजर ने लिखा, 'इसमें आखिर क्या गलत है? पूजा उनके परिवार के सदस्य जैसी हैं'। कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। एक ने लिखा, 'पत्नी के सामने आखिर मैनेजर के दुपट्टे का इस्तेमाल क्यों किया?' इसका जवाब भी शाहरुख के फैंस ने दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'गौरी खान का दुपट्टा शिफॉन का है, जिससे पसीना नहीं पोंछा जाएगा। पूजा का दुपट्टा कॉटन का है'।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed