{"_id":"68d4fa2c088706d9250bddaa","slug":"sholay-will-premiere-at-indian-film-festival-of-sydney-with-new-version-and-original-climax-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sholay: ओरिजिनल क्लाइमैक्स के साथ नए अंदाज में होगा ‘शोले’ का प्रीमियर, सिडनी महोत्सव में दिखाई जाएगी फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sholay: ओरिजिनल क्लाइमैक्स के साथ नए अंदाज में होगा ‘शोले’ का प्रीमियर, सिडनी महोत्सव में दिखाई जाएगी फिल्म
Thu, 25 Sep 2025 01:46 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:46 PM IST
सार
Sholay Premiere In IFFS: रमेश शिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म 'शोले' अब भारतीय सिडनी फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी। वो भी एक नए अंदाज में। जानें पूरी खबर।
विज्ञापन
फिल्म शोले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'शोले' का जिक्र जब भी आता है, तो दर्शकों के मन में एक अलग ही उत्साह आ जाता है। इस फिल्म की कहानी और डायलॉग्स आज भी लोगों के जहन में कैद हैं। अब एक और खुशखबरी सामने आ रही है कि 'शोले' फिल्म का प्रीमियर सिडनी के भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFS) में किया जाएगा, वो भी एक नए अंदाज में।
विज्ञापन
4K में होगा शोले का प्रीमियर
आयोजकों ने बताया कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक 'शोले' को सिप्पी फिल्म्स के सहयोग से फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा 4K में निर्मित किया गया है। यह फिल्म 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सिडनी के भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFS) में दिखाई जाएगी। साथ ही बताते चलें कि इसे विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (IFFM) की टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Thamma: बड़ी खबर लेकर कल आएगी ‘स्त्री’, ट्रेलर से पहले मेकर्स ने जारी किया ‘थामा’ का नया पोस्टर
विज्ञापन
'शोले एक फिल्म से कहीं अधिक है'
महोत्सव के निदेशक मीतू भौमिक लांगे ने अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा, ‘शोले एक फिल्म से कहीं अधिक है। यह भारतीय कहानी, स्मृति और मिथक के ताने-बाने में बुनी गई है। इतने वर्षों के बाद, इसके क्लाइमैक्स को वापस लाना, न केवल एक अलग अंतिम दृश्य को पुनर्स्थापित करना है, बल्कि निर्माताओं के एंगल को फिर से स्थापित करने जैसा है। 'शोले' के 50 वर्ष पूरे होने पर हम सिनेमा को चुनौती देने, टिके रहने के साहस का सम्मान करते हैं। हमें खुशी है कि सिडनी के दर्शक अब फिल्म को वैसे ही देखेंगे जैसे इसे हमेशा से देखा जाना चाहिए था।’
शोले फिल्म के बारे में
'शोले' एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया है। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म दो अपराधियों, वीरू (धर्मेंद्र) और जय (अमिताभ बच्चन) के बारे में है, जिन्हें एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी (संजीव कुमार) क्रूर डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) को पकड़ने के लिए नियुक्त करता है। इसी आधार पर कहानी आगे बढ़ती है। फिल्म में हेमा मालिनी ने बसंती की भूमिका निभाई है।