गायक ह्यूमन सागर का अंतिम पोस्ट इंटरनेट पर वायरल, निधन के मात्र कुछ दिन पहले साझा किया था ये वीडियो; देखें
Humane Sagar Last Post: हाल ही में ओडिया गायक ह्यूमन सागर का निधन हो गया। अब उनका आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार
बीते दिन 17 नवंबर को ओडिया गायक ह्यूमन सागर का मात्र 34 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। अब गायक का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे उनके निधन से मात्र कुछ दिनों पहले ही साझा किया गया था। इसे देख नेटिजंस नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानिए आखिर क्या था उनका आखिरी पोस्ट।
सात नवंबर को पोस्ट किया था आखिरी वीडियो
दिवंगत गायक ह्यूमन सागर ने अपना आखिरी वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर 07 नवंबर को पोस्ट किया था। वीडियो में गायक किसी गााने की रिकॉर्डिंग करते दिख रहे हैं, जिसमें उनका साथ दे रही हैं गायिका भाग्य रेखा। ये छोटा सा और सुदंर क्लिप अब उनके निधन के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।
नेटिजंस हुए भावुक
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान ये क्या हो गया।’ दूसरे यूजर ने बोला- ‘इतने जल्दी चले जाएंगे, कभी सोचा नहीं था।’ वहीं अन्य लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar: दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट की मांग, पति रणवीर ने किया 18 घंटे काम; ‘धुरंधर’ के निर्देशक ने किया खुलासा
कैसे हुई मौत?
डॉक्टरों के अनुसार ह्यूमन सागर की मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण हुई। उनकी खराब तबीयत के चलते पिछले तीन दिनों से AIIMS भुवनेश्वर में उनका इलाज चल रहा था। 14 नवंबर को दोपहर करीब 1:10 बजे ह्यूमन सागर को गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर लाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें मेडिकल ICU में शिफ्ट कर कई जांचें कीं। रिपोर्ट्स में सामने आया कि उनके शरीर के कई जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि वो एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया, और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर स्थितियों से जूझ रहे थे। इलाज चलने के दौरान 17 नवंबर को गायक ने अंतिम सांस ली।