Sunanda Sharma: ‘गलत औरत को गलत मर्द मिलेगा…’ सिंगर सुनंदा शर्मा ने दिया रिश्तों पर बयान; यूजर्स ने किया ट्रोल
Sunanda Sharma Views On Relationships: सुनंदा शर्मा एक चर्चित सिंगर हैं। वह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में ज्यादा सक्रिय हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। हाल ही में इस सिंगर ने रिश्तों और प्यार को लेकर एक अटपटी बात कह दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगर सुनंदा शर्मा इस वक्त अपने एक बयान को लेकर चर्चा में है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह रिश्तों और प्यार को लेकर अटपटी सी बात बोल रही हैं। इस वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। जानिए, सोशल मीडिया यूजर्स क्यों सुनंदा की बात से सहमत नहीं हैं।
सुनंदा ने क्यों दिया ऐसा बयान?
शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कुछ दिन पहले सिंगर सुनंदा शर्मा आई थीं। अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें सिंगर ने साझा की हैं। इस दौरान उन्होंने प्यार और रिश्ते को लेकर अपने एक दोस्त की सलाह का जिक्र किया। वह कहती हैं, ‘मेरा एक दोस्त है, कश्मीर में रहता है, उसका नाम फैसल। उसकी मुझे बड़ी अच्छी बात बताई, जो बात मैंने कभी नहीं सुनी। उसने कहा अल्लाह पाक ने कुरान में एक बात लिखी है। मैंने कहा कि क्या लिखा क्या? तो उसने कहा है कि सही महिलाओं के लिए सही मर्द बने हैं और सही महिलाओं को हमेशा सही मर्द मिलते हैं। गलत औरत को हमेशा गलत मर्द मिलेगा। गलत औरत से मतलब मेरा उसके कैरेक्टर से नहीं है।’
सुनंदा शर्मा आगे कहती हैं, ‘मान लीजिए मेरे अंदर कोई कमी है, मैं एक धोखा देने वाली इंसान हूं। हो सकता है मेरे अंदर किसी चीज को लेके बुरी सोच हो तो मैं वैसे ही इंसान को आकर्षित करूंगी। मैं उसको आकर्षित नहीं कर पाऊंगी जो दिल का बड़ा साफ होगा। तो, कहने का मतलब है कि आपके लिए वही इंसान बना है, जैसे आप हैं और आप उसको ही मिलेंगे।’
View this post on Instagram
सोशल मीडिया यूजर्स क्यों सहमत नहीं हुए?
सोशल मीडिया यूजर्स ने सुनंदा की बात को पूरी तरह से नकार दिया। किसी ने कहा कि पाक कुरान की गलत व्याख्या की गई है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि यह बातें दुनिया वाली जिंदगी के लिए नहीं, दुनिया के बाद वाली जिंदगी के लिए बोली गई हैं।