फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay devgn share 20 years of film Golmaal and says the fun continues to be unlimited

अजय देवगन ने 'गोलमाल' के 20 साल पूरे होने का मनाया जश्न, साझा किए मोशन पोस्टर; लिखा- 'मजा अभी भी बेहिसाब...'

Tue, 14 Jul 2026 02:04 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 14 Jul 2026 02:04 PM IST
सार

Ajay Devgn Post: अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'गोलमाल' के अब तक के सफर को लेकर एक खास पोस्ट साझा किया है। यह फिल्म 14 जुलाई 2006 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
ajay devgn share 20 years of film Golmaal and says the fun continues to be unlimited
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने मंगलवार को अपनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' के 20 साल पूरे होने पर खुशी जताई है। इसी के साथ अजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पुरानी तस्वीरें भी साझा की हैं।

विज्ञापन

अजय का खास पोस्ट
अजय ने 'गोलमाल' के इस सफर को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर कई मोशन वीडियो साझा किए हैं। इसी के साथ अजय ने लिखा कि दो दशक पहले शुरू हुआ यह सफर आज भी लोगों को उतनी ही हंसी और खुशी दे रहा है। उन्होंने फिल्म के किरदारों की कुछ मजेदार तस्वीरें भी साझा की हैं। अजय ने लिखा, 'गोलमाल शुरू किए हुए 20 साल हो गए और इसका मजा आज भी वैसा ही है।'

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


विज्ञापन
विज्ञापन

'गोलमाल: फन अनलिमिटेड'
फिल्म 'गोलमाल' में अजय देवगन के साथ तुषार कपूर, अरशद वारसी, शरमन जोशी, रिमी सेन और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। इसे नीरज वोरा ने लिखा था। यह फिल्म 14 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म मराठी नाटक 'घर-घर' और गुजराती नाटक 'अफलातून' से प्रेरित थी।

विज्ञापन

'गोलमाल' फ्रेंचाइजी का सफर

  • 'गोलमाल' बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी सीरीज में से एक है। अब तक इसके चार भाग आ चुके हैं। 
  • गोलमाल: फन अनलिमिटेड 2006 में रिलीज हुई थी। यह चार दोस्तों की कहानी थी, जो एक अंधे बुजुर्ग दंपति के घर में रहने लगते हैं और कई मजेदार मुश्किलों में फंस जाते हैं।
  • गोलमाल रिटर्न्स 2008 में रिलीज हुई थी। इसमें शक करने वाली पत्नी और पति के बीच की मजेदार अनबन को दिखाया गया था।
  • गोलमाल 3, 2010 में रिलीज हुई थी। यह दो दुश्मन परिवारों की कहानी थी, जो आपस में टकराते हैं।
  • गोलमाल अगेन 2017 में रिलीज हुई थी। इस भाग में हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाया गया था, जहां यह गैंग भूतों से मुकाबला करता है।

'गोलमाल 5' की तैयारी
आईएएनएस की खबर के अनुसार, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस सीरीज की पांचवीं फिल्म 'गोलमाल 5' भी आ सकती है। इस फिल्म पर काम चल रहा है। इस बार इस फिल्म में खिलाड़ी अक्षय कुमार भी नजर आ सकते हैं।


यह भी पढ़ें: जीनत अमान ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का किया समर्थन, सरकार से की यह खास अपील
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed