{"_id":"6a55da704be8ef5e9f05b825","slug":"madhuri-dixit-pens-romantic-note-for-husband-shriram-nene-share-photos-2026-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीर, लिखा- 'कुछ खास पल...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीर, लिखा- 'कुछ खास पल...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:31 PM IST
सार
Madhuri Dixit Romantic Photos: माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसी के साथ माधुरी ने पति राम के लिए एक रोमांटिक नोट लिखकर प्यार जताया है।
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित और डॉ राम
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कर फैंस का दिल जीत लिया है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने पति के लिए एक प्यारा संदेश भी लिखा है।
2 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी का खास लुक
माधुरी दीक्षित ने ये तस्वीरें बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन के दौरान खिंचवाई थीं, जिन्हें उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर साझा कर फैंस का दिल जीत लिया है। इन तस्वीरों में माधुरी ने एक बेहद खूबसूरत गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। वहीं डॉ. श्रीराम नेने ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं।
3 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी की तस्वीरें
माधुरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इस गुलाबी साड़ी में माधुरी ने कई दिलकश पोज देकर फैंस का दिल जीत लिया है। एक तस्वीर में माधुरी अपने पति राम को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। इसी के अलावा कई तस्वीरों में माधुरी अपने डॉगी के साथ पोज देती हुई बेहद खुश दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी और श्रीराम नेने की शादी
माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी 17 अक्तूबर 1999 को हुई थी। डॉ. नेने अमेरिका में दिल के डॉक्टर हैं। शादी के बाद माधुरी अमेरिका के डेनवर में रहने लगी थीं। उनके दो बेटे हैं- एरिन और रयान। साल 2011 में यह पूरा परिवार वापस मुंबई शिफ्ट हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
माधुरी की फिल्म
माधुरी दीक्षित हाल ही में 'मां बहन' फिल्म में नजर आईं। यह एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। इसमें माधुरी ने 'रेखा' नाम की एक मां का रोल निभाया है, जिसकी रसोई में अचानक एक लाश मिल जाती है। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी और रवि किशन जैसे कलाकार भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।