फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी अंशुला कपूर की शादी के बाद बोनी कपूर का भावुक पोस्ट, साझा की तस्वीरें; लिखा- 'इस पल को हमेशा संजो कर...'

Tue, 14 Jul 2026 11:37 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 14 Jul 2026 11:37 AM IST
सार

Boney Kapoor Emotional Post: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने 6 जुलाई को शादी कर ली है। इसके बाद बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी अंशुला को लेकर एक भावुक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
Boney Kapoor emotional post after daughter Anshula Kapoor wedding with rohan thakkar
बोनी कपूर और अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी रोहन ठक्कर से हो चुकी है। बेटी की शादी के बाद बोनी ने एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसी के साथ उन्होंने शादी में आए कई सेलेब्स की भी तस्वीरें साझा कर फैंस का दिल जीत लिया है।

Boney Kapoor emotional post after daughter Anshula Kapoor wedding with rohan thakkar
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

भावुक हुए बोनी कपूर
बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अंशुला की शादी की कई शानदार और अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनिल कपूर, जावेद अख्तर, जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया, बॉबी देओल, आमिर खान के अलावा कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ बोनी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी बेटी अंशुला की रोहन से शादी देखना यादगार रहा।' इसी के साथ बोनी ने बताया कि वह इस पल को हमेशा संजो कर रखेंगे।'

Boney Kapoor emotional post after daughter Anshula Kapoor wedding with rohan thakkar
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
शादी की खास तस्वीरें
अंशुला और रोहन की शादी 6 जुलाई को बेहद निजी तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और खास दोस्त शामिल हुए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस नए जोड़े को पत्र लिखकर शादी की बधाई दी। अंशुला की शादी में आमिर खान पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए। शादी में करीना कपूर की मां बबीता भी नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor emotional post after daughter Anshula Kapoor wedding with rohan thakkar
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सितारों से सजा रिसेप्शन
शादी के बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई, जिसमें रणवीर सिंह, सोनम कपूर, माधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी, अनुपम खेर, बॉबी देओल और जावेद अख्तर जैसी कई बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।
 
विज्ञापन
Boney Kapoor emotional post after daughter Anshula Kapoor wedding with rohan thakkar
बोनी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को पसंद आईं तस्वीरें
अंशुला की शादी में माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ राम भी शामिल हुए। अंशुला की शादी की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। कई फैंस अंशुला की शादी की इन तस्वीरों पर लाल दिल वाला इमोजी बनाकर अपना प्यार जता रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed