'उत्तर दा पुत्तर' के निर्माता संदीप कपूर का बड़ा बयान, बोले- 'छोटे फिल्ममेकर खत्म हो जाएंगे अगर...'
Sandiip Kapur On Uttar Da Puttar: 'जुगाड़' और 'भोंसले' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्माता संदीप कपूर ने छोटे और स्वतंत्र फिल्ममेकर्स की दिक्कतों पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटीटी को लेकर संदीप कपूर का बयान
एएनआई के अनुसार, अपनी नई फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' की रिलीज से पहले संदीप कपूर ने बताया कि छोटे निर्माता के लिए आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के साथ डील करना बहुत मुश्किल हो गया है। संदीप कपूर के अनुसार, पिछले छह महीनों से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स उनसे कह रहे हैं कि पहले अपनी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करो। अगर फिल्म वहां अच्छा कमाती है, तभी ओटीटी उसे खरीदेगा।
उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा, 'मेरी फिल्म इतनी अच्छी है, फिर भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इसे देखने तक से मना कर दिया।'
छोटे निर्माताओं पर खतरा
संदीप ने आगे कहा कि अगर ओटीटी का यही रवैया रहा, तो अच्छी और समाज को संदेश देने वाली फिल्में बनाने वाले छोटे निर्माता पूरी तरह खत्म हो जाएंगे, क्योंकि वे अपनी फिल्मों को लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काफी निर्भर रहते हैं।
सिनेमाघरों में सपोर्ट की अपील
संदीप कपूर और फिल्म के मुख्य अभिनेता अन्नू कपूर ने दर्शकों से अपील की है कि वे सिनेमाघरों में जाकर ऐसी फिल्मों को सपोर्ट करें। संदीप ने कहा, 'अगर हमारी फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो सिनेमाघर के मालिक और निर्माता दोनों खुश होंगे। इसके बाद हम ओटीट प्लेटफॉर्म्स से अपनी शर्तों पर डील कर पाएंगे।'
कब रिलीज होगी 'उत्तर दा पुत्तर'
अन्नू कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह एक आगामी हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म अंधविश्वास, वास्तु और वैज्ञानिक सोच के बीच की लड़ाई पर आधारित है, जिसमें मुख्य भूमिका में अन्नू कपूर के अलावा बृजेंद्र काला और पवन मल्होत्रा नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Anupam Kher: 'मैं अपनी बात पर कायम हूं', अनुपम खेर का बड़ा बयान, बोले- 'सच बोलना मेरा अधिकार...'