Exclusive : तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की एंट्री, बोलीं- इस दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास
Alia Bhatt Joins Movie Tumbbad 2 Exclusive Interview: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म 'तुम्बाड 2' का हिस्सा बन गई हैं। मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। फिल्म में आलिया एक अहम किरदार निभाएंगी। इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फिल्म से जुड़ने का ऐलान किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘तुम्बाड 2’ में शामिल होने के बाद आलिया भट्ट ने अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत की। फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी जानकारी दी। जानिए, फिल्म को लेकर आलिया ने क्या-क्या कहा?
'तुम्बाड' की दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए खास
फिल्म से जुड़ने पर आलिया भट्ट ने कहा, 'पहली बार 'तुम्बाड' देखने के बाद से यह फिल्म मेरे जेहन में बसी हुई है। बहुत कम फिल्में ऐसी दुनिया रच पाती हैं, जो आपको पूरी तरह अपने भीतर खींच लें। उससे भी कम फिल्में ऐसी होती हैं, जो रिलीज के कई साल बाद भी लोगों के दिलों और दिमाग में बनी रहती हैं। ऐसे में उस दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास है।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। लंबे समय से मैं इन दोनों कलाकारों की प्रशंसक रही हूं और ऐसे किरदार का इंतजार कर रही थी, जो 'तुम्बाड' जैसी रहस्यमयी और यादगार कहानी का हिस्सा हो। मैं बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रही हूं, जब दर्शक देखेंगे कि हम सबने मिलकर क्या बनाया है।'
पहली बार साथ दिखेंगे तीनों कलाकार
'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट पहली बार सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। अभिनेता और निर्माता सोहम शाह ने कहा कि आलिया का फिल्म से जुड़ना टीम के लिए खुशी की बात है और दर्शकों को उनका नया अंदाज देखने को मिलेगा। निर्माता डॉ. जयंतीलाल गडा ने बताया कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'आरआरआर' के बाद आलिया के साथ यह उनका तीसरा प्रोजेक्ट है।
3 दिसंबर 2027 को होगी रिलीज
'तुम्बाड 2' का निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
2018 में रिलीज हुई थी पहली फिल्म
साल 2018 में रिलीज हुई 'तुम्बाड' को अपनी अलग कहानी और फोकलोर-फैंटेसी शैली के लिए सराहा गया था। रिलीज के बाद फिल्म ने समय के साथ अपनी अलग पहचान बनाई। पिछले साल री-रिलीज के दौरान भी इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।