Anupam Kher: 'मैं अपनी बात पर कायम हूं', अनुपम खेर का बड़ा बयान, बोले- 'सच बोलना मेरा अधिकार...'
Anupam Kher Video: अनुपम खेर ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई दान चोरी को लेकर दिए अपने बयान पर मचे बवाल का जवाब दिया है। उन्होंने साफ किया है कि वे अपनी बात पर पूरी तरह कायम हैं और आलोचनाओं से डरने वाले नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अनुपम ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर में हुई चोरी के बारे में खुलकर बात की।
सच्चाई का पक्ष
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने जो कुछ भी कहा था, वह पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कहा था। उनके मुताबिक, कुछ लोग सिर्फ विवाद खड़ा करने के लिए उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।
View this post on Instagram
उन्होंने कहा कि चाहे ट्रोलर्स हों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स हों या राजनेता, वह किसी के दबाव में नहीं आएंगे। वह न तो पहले कभी डरे थे और न ही आगे कभी डरेंगे। अनुपम खेर ने कहा, 'सच बोलना मेरा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। कोई सहमत हो या न हो, मैं वही कहूंगा जो मुझे सही लगता है। जय श्री राम।'
क्या था विवाद?
दरअसल, राम मंदिर में चोरी की घटना पर टिप्पणी करते हुए अनुपम खेर ने इसे एक छोटी-मोटी घटना बताया था और इसकी तुलना मुगलों के समय हुई बड़ी लूटपाट और तबाही से की थी। इसी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही थी।
हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म 'श्री रामभूमि' की घोषणा की थी, जिसमें वह जल्द ही नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अनुपम खेर, अशोक सिंघल जी की भूमिका निभा रहे हैं। दरअसल, अशोक सिंघल ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को सही दिशा दी और जो भगवान राम के सच्चे भक्त थे।