जीनत अमान ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का किया समर्थन, सरकार से की यह खास अपील
Zeenat Aman Supports Sonam Wangchuk: जीनत अमान ने सोनम वांगचुक की सीजेपी भूख हड़ताल का समर्थन किया है। इसी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है। दिल्ली में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 17वां दिन है, और उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर जीनत अमान ने गहरी चिंता व्यक्त की है।
जीनत ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक का शरीर कमजोर हो रहा है और उनकी मांसपेशियों में दर्द है। जब उनसे हड़ताल खत्म करने को कहा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझसे आंदोलन खत्म करने को मत कहिए, बल्कि सरकार से पूछिए कि वे बात क्यों नहीं कर रहे हैं।'
View this post on Instagram
सरकार से अपील
जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि भारत में शांतिपूर्ण विरोध का एक लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वे सोनम वांगचुक से बातचीत शुरू करें और उनकी चिंताओं का समाधान करें।
दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा है, जिसे अब बॉलीवुड के बड़े कलाकारों का भी समर्थन मिल रहा है।
सोनम वांगचुक का योगदान
जीनत ने याद दिलाया कि सोनम वांगचुक लद्दाख में शिक्षा सुधारों के जनक, 'बर्फ के स्तूप' के आविष्कारक और बेहद लोकप्रिय फिल्म '3 इडियट्स' के मुख्य किरदार 'फुंसुक वांगडू' के असली प्रेरणास्रोत हैं।
बॉलीवुड के अन्य सितारों का भी मिला साथ
जीनत अमान के अलावा फिल्म जगत की अन्य हस्तियों ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। अभय देओल ने विरोध स्थल से सोनम वांगचुक की तस्वीर साझा करते हुए उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताई।
View this post on Instagram
इनके अलावा फिल्म '3 इडियट्स' के 'चतुर' यानी ओमी वैद्य भी लोगों से सोनम वांगचुक के काम और उनके इस आंदोलन के पीछे के मुद्दों को समझने की अपील की है।