फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singham Again trailer launch ravi kishan praises rohit shetty and ajay devgan urged watch movie with family

Singham Again: रवि किशन को सिंघम में मिला ‘विराट किरदार’ अभिनेता ने रोहित का जताया आभार, अजय से हुई दोस्ती!

Mon, 07 Oct 2024 04:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 07 Oct 2024 04:36 PM IST
सार

रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता रवि किशन ने रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जमकर तारीफ की। उन्होंने अजय को अपना भाई और दोस्त बताया। साथ ही अभिनेता ने पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने का आग्रह किया।

 

विज्ञापन
Singham Again trailer launch ravi kishan praises rohit shetty and ajay devgan urged watch movie with family
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही। इस दौरान अजय देवगन, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, रवि किशन और अन्य लोगों को इवेंट के दौरान देखा गया। सभी ने फिल्म को लेकर अपने-अपने अनुभव साझा किए। अभिनेता रवि किशन ने रोहित शेट्टी के साथ काम करने के अपने अनुभव बताएं। अभिनेता ने बताया कि रोहित के साथ काम करने का उनका सपना था, जो कि अब जाकर पूरा हुआ। उन्होंने याद किया कि जब उन्होंने सिंघम थिएटर में देखी थी तभी सोच लिया था कि वह रोहित शेट्टी के साथ काम करेंगे।
विज्ञापन


 

Singham Again trailer launch ravi kishan praises rohit shetty and ajay devgan urged watch movie with family
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या कहा रवि किशन ने?
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान रवि किशन ने खुद को भाग्यशाली बताया और कहा कि रोहित शेट्टी ने उन्हें बहुत विराट किरदार दिया। इसके लिए वह उनके आभारी हैं। अभिनेता ने कहा, ‘मैं बड़ा भाग्यशाली हूं। हर कलाकार का सपना होता है, मैंने जब ‘सिंघम’ देखी तो मुझे लगा की मैं एक बार इनके साथ जरूर सिनेमा करना चाहूंगा। जब ग्रह नक्षत्र बदलते हैं तो यह हुआ’
Singham Again Trailer X Review: ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर नेटिजन्स को लगा तगड़ा! दीपिका के हाव-भाव पर उठाए सवाल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Singham Again trailer launch ravi kishan praises rohit shetty and ajay devgan urged watch movie with family
सिंघम अगेन की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन के लिए कही यह बात 
अभिनेता ने अजय देवगन को अपना भाई और दोस्त बताया। रवि किशन ने कहा,  एक अच्छे भाई और मित्र के रूप में अजय सर मिले, बहुत समय के बाद एक दोस्त मिला मुझे। मैंने आपके साथ बहुत समय बिताया है। लोग कहते हैं ना दोस्त की परिभाषा क्या होती है? मैंने 30 से 40 दिन आपके साथ बिताए। ये सारे लोग जो हैं हम इन्हें दिल से प्यार करते हैं। पूरा भारत, पूरा विश्व इनको प्यार करता है। ये वो लोग हैं।

 
विज्ञापन

Singham Again trailer launch ravi kishan praises rohit shetty and ajay devgan urged watch movie with family
सिंघम अगेन की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘बहुत विराट रूप में लाया है मुझे’
रवि किशन ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, रोहित सर मुझे पूरे विराट रूप में लाए हैं। आप लोग देखेंगे, तो आपको अच्छा लगेगा, हमारे जो रामायण को जानना चाहते हैं। पूरा देश दिवाली के दिन धन्यवाद देगा रोहित सर को।’ साथ ही अभिनेता ने दिवाली पर फिल्म को पूरे परिवार के साथ देखने का आग्रह किया।
Singham Again: 'रामायण में सीता न हो ऐसा हो नहीं सकता', सिंघम अगेन में काम करने को लेकर बोलीं करीना कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed