फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonam Wangchuks Wife Gitanjali Angmo Praises The Odyssey And Takes A Dig At Bollywood

सोनम वांगचुक की पत्नी ने की ‘द ओडिसी’ की जमकर तारीफ, पोस्ट शेयर कर साझा किया अनुभव; बॉलीवुड पर कसा तंज

Sun, 02 Aug 2026 10:14 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 02 Aug 2026 10:14 PM IST
सार

Gitanjali Angmo: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंगमो ने हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ की जमकर तारीफ की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Sonam Wangchuks Wife Gitanjali Angmo Praises The Odyssey And Takes A Dig At Bollywood
गीतांजली आंगमो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर शानदार रिसपॉन्स देखने को मिल रहा है। अब गीतांजली आंगमो ने भी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड पर भी हल्का सा तंज कसा और कहा कि उसे अपने असली रोल को फिर से समझने की जरूरत है।

विज्ञापन

'द ओडिसी' पर दिया रिएक्शन 
गीतांजली आंगमो, जो एक सोशल एंटरप्रेन्योर भी हैं, ने ‘द ओडिसी’ देखने के बाद अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म को बड़े पर्दे पर देखना उनके लिए एक ‘सुरियल’ अनुभव था।

विज्ञापन


उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘कल ओडिसी देखी। स्क्रीन पर उसे देखना बहुत अलग और खास लगा, क्योंकि 2024 में न्यूयॉर्क में जब मेरी क्रिस्टोफर नोलन से अचानक मुलाकात हुई थी, तब ये सिर्फ एक बातचीत का हिस्सा था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘इस फिल्म के विषय भारतीय सोच से बहुत जुड़े हुए लगते हैं- हीरो की यात्रा, धर्म और किस्मत, वनवास, प्रलोभन, घर वापसी और इंसान का मुश्किलों में तपकर बदल जाना।’

बॉलीवुड पर कसा तंज
बॉलीवुड पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने लिखा, ‘भारत के पास ऐसे कई महान किस्सों का खजाना है। सोचिए अगर इन्हें बड़े लेवल पर, संवेदनशीलता और गहराई के साथ फिल्मों में दिखाया जाए। सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं है, यह लोगों की सोच को भी बनाता है। शायद बॉलीवुड को अपने इस अहम रोल को फिर से पहचानने की जरूरत है।’

Sonam Wangchuks Wife Gitanjali Angmo Praises The Odyssey And Takes A Dig At Bollywood
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसी है ‘द ओडिसी’ की कहानी 
‘द ओडिसी’ होमर की 'द ओडिसी' पर आधारित है, जो साहित्य की सबसे महान यात्राओं में से एक है। जहां ओडिसियस घर लौटने के लिए तूफानों, राक्षसों और अशांत समुद्रों से जूझता है।

इस फिल्म में मैट डेमन, रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हॉलैंड, जेंडया, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन और ट्रैविस स्कॉट जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। 'द ओडिसी' दुनिया भर में 18 जुलाई को और भारत में एक दिन पहले रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें- Box Office: 150 करोड़ की दहलीज पर ‘द ओडिसी’, ‘जन नायकन’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी; जानें रविवार का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed