अजित कुमार ने बनाई सिग्नेचर बिरयानी, शरारती अंदाज में पति को चिढ़ाती नजर आईं शालिनी, वायरल हुआ वीडियो
Ajith Kumar Viral Video: अजित कुमार और उनकी पत्नी शालिनी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अजित अपनी सिग्नेचर बिरयानी बनाते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
अजित कुमार और उनकी पत्नी शालिनी हाल ही में चेन्नई के फुटबॉल क्लब एफसी मद्रास के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां से अजित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
वायरल वीडियो
इस वीडियो में अजित अपनी सिग्नेचर बिरयानी बनाते नजर आ रहे हैं। शालिनी उन्हें छेड़ती नजर आ रही हैं। दोनों की हंसी-मजाक को देखकर वहां पर मौजूद सभी लोग हंस रहे हैं। इस वीडियो में अजीत एक बड़े बर्तन में मांस मैरीनेट कर रहे हैं। शालिनी उनके पास आकर पूछती हैं, 'क्या तुमने इसे वैसा ही बनाया है जैसा मैंने बताया था?' यह सुनकर अजित और आसपास के सभी लोग जोर से हंस पड़ते हैं।
Shalini mam - naa sona Mari paniyacha 😁
— AJITH FANS COMMUNITY (@TFC_mass) March 30, 2026
Ajith enga paru 🤩 Pookie couples 😁#AjithKumar #ShaliniAjithKumar #AK pic.twitter.com/G95wNgI9tS
फैंस के कमेंट्स
अजित कुमार का यह वीडियो उनके फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। कई फैंस अजित के इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं।
- 'अभिनेता, रेसर, निशानेबाज, ड्रोन पायलट, बाइक मैकेनिक, फोटोग्राफर और अब रसोइया'
- 'यह आदमी क्या नहीं कर सकता?'
- 'कितना क्यूट वीडियो है'
- 'अजित और शालिनी की केमिस्ट्री लाजवाब है'
अजित का वर्कफ्रंट
अजित अभी अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं कर पाए हैं। यह फिल्म निर्देशक रविचंद्रन के साथ बन रही है। शूटिंग फरवरी में शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से टल गई है। इस बीच अजित पूरे साल मोटर रेसिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेंगे।
यह भी पढ़ें: शोएब इब्राहिम की बहन सबा का रेस्टोरेंट हुआ बंद, LPG सिलेंडर से हुईं परेशान; ऑनलाइन डिलीवरी को लेकर कही यह बात